Move to Jagran APP

दीपिका पादुकोण के नाम एक और उपलब्धि, फैशन से जुड़ी 500 लोगों की लिस्ट में एकमात्र भारतीय!

Deepika Padukone in Business Of Fashion 500 BoF 500 की सूची में एक मात्र भारतीय नाम दीपिका पादुकोण हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 07:29 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 08:32 AM (IST)
दीपिका पादुकोण के नाम एक और उपलब्धि, फैशन से जुड़ी 500 लोगों की लिस्ट में एकमात्र भारतीय!
दीपिका पादुकोण के नाम एक और उपलब्धि, फैशन से जुड़ी 500 लोगों की लिस्ट में एकमात्र भारतीय!

नई दिल्ली, जेएनएनl बिजनेस ऑफ फैशन के टॉप 500 की लिस्ट में एकमात्र भारतीय दीपिका पादुकोण हैl यह एक वैश्विक फैशन इंडस्ट्री के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैंl यह प्लेटफॉर्म हर साल BoF 500 की सूची जारी करता हैंl जो कि पूरे विश्व में फैशन इन्फ्लूएंसर को सम्मानित करते हैl हाल ही में इन्होंने अपनी सातवीं सूची जारी की हैंl इसमें महिला और पुरुष BoF 500 नाम शामिल हैंl

loksabha election banner

पूरे विश्व में यह लोग 2.4 ट्रिलियन डॉलर की फैशन इंडस्ट्री पर प्रभाव डालते हैंl इसमें एक मात्र भारतीय का नाम दीपिका पादुकोण हैंl

इस वेबसाइट में इस बारे में लिखा है, ‘दीपिका पादुकोण एक भारतीय अभिनेत्री और निर्माता हैं। भारत में सबसे अधिक मेहनताना पाने वाली अभिनेत्री हैंl वह देश की लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैंl जिसका नाम 2018 की टाइम मगज़ीन में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक है। दीपिका पादुकोण एक सक्रिय सेलिब्रिटी एंडोर्सर हैं। वह कई ब्रांडों और उत्पादों की सेलिब्रिटी एंडोर्सर हैl इसमें टिसोट, मेबेलिन, कोका-कोला, और लोरियल पेरिस शामिल हैंl इसके अलावा वह अपनी व्यक्तिगत शैली के लिए भी जानी जाती हैl वह पश्चिमी लक्जरी फैशन लेबल को देसी भारतीय डिजाइनरों के साथ मिलाकर अच्छा मिश्रण बनाती हैl'

कुछ महीने पहले दीपिका पादुकोण डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी और BoF के संस्थापक और प्रधान संपादक इमरान अहेड के साथ एक कांफ्रेंस में भाग लिया। सब्यासाची मुखर्जी और दीपिका ने भारत के 50 बिलियन यूएस डॉलर ब्राइडल मार्केट के बारे में बात की थी।

दीपिका पादुकोण जल्द फिल्म 83 में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह की भी अहम भूमिका हैंl इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैंl यह फिल्म भारत द्वारा 1983 में विश्वकप जीतने की कहानी हैंl

इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैl इस फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी देव की ही भूमिका निभा रही हैंl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.