इवेंट में जमकर नाचे सांसद सनी देओल, डायलॉग से जीता दिल, VIDEO देख कायल हुए फैंस
सनी देओल ने इस लोकसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पकड़ का लोहा मनवाया। वहीं अपने क्षेत्र के लोगों के बीच वह काफी चर्चा में रहते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर और बीजेपी सांसद सनी देओल बॉलीवुड फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और आवाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खुद को न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि राजनीत में भी साबित किया। सनी देओल ने इस लोकसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पकड़ का लोहा मनवाया। वहीं अपने क्षेत्र के लोगों के बीच वह अपने काम को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अक्सर सनी की उनके क्षेत्र के लोगों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती हैं। इसी बीच सनी देओल का एक नया वीडियो सोलश मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस उनके कायल हुए जा रहा हैं।
#WATCH BJP MP Sunny Deol dances & delivers dialogues from his movies, at an event in RR Bawa DAV college in Batala, Punjab. (16.02.20) pic.twitter.com/vias13h12y
— ANI (@ANI) February 16, 2020
अक्सर देखा जाता है कि सेलेब्रिटीज सांसद और विधायक बनने के बाद लोगों से परहेज करते हैं। वहीं सनी देओल इन बात से बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक कॉलेज इवेंट में सनी देओल जमकर नाचते और अपने ही डायलॉग बोलते नजर आए। इस इवेंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में वह आम जतनाा के बीच आम बनकर ही मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही खूब पसंद किया जा रहा है।
आपको बता दें कि भाजपा सांसद सनी देओल पंजाब के बटाला में आरआर बावा डीएवी कॉलेज में पहुंचे थे। एक कार्यक्रम में अपनी फिल्मों के डायलॉग और डांस पेश किए। इस दौरान सनी डेनिम लुक में नजर आ रहे हैं। याद दिला दें कि बीते दिनों एक बार पहले भी सनी इसी तरह अपने लोकसभी क्षेत्र के लोगों के बीच डांस करते नजर आए थे। गौरतलब है कि सनी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। वहीं उनकी फिल्मों के कई डायलॉग आज भी फेमस हैं।