Move to Jagran APP

मधुर भंडारकर के इस 'गांधी' को हैप्पी बर्थडे नहीं कहेंगे?

नील को वीडियो गेम खेलने का भी शुरू से शौक रहा है तभी तो आज जन्मदिन पर भी उनकी मंगेतर ने उन्हें एक वीडियो गेम गिफ्ट किया है...

By Hirendra JEdited By: Published: Sun, 15 Jan 2017 02:37 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2017 03:57 PM (IST)
मधुर भंडारकर के इस 'गांधी' को हैप्पी बर्थडे नहीं कहेंगे?
मधुर भंडारकर के इस 'गांधी' को हैप्पी बर्थडे नहीं कहेंगे?

मुंबई। मधुर भंडारकर की फ़िल्म 'इंदु सरकार' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ख़बर है कि अपने अंदाज़ की फ़िल्में बनांने के लिए प्रसिद्ध डाइरेक्टर मधुर भंडारकर की आने वाली फ़िल्म 'इंदु सरकार' में नील नीतिन मुकेश एक महत्वपूर्ण रोल में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वो उस फ़िल्म में संजय गांधी का रोल निभाने वाले हैं। आज नील नितिन मुकेश का जन्मदिन भी है, तो इसी बहाने उन्हें थोड़ा और जानने की कोशिश करते हैं।

loksabha election banner

नील नितिन मुकेश एक चार्मिंग डूड के रूप में लड़कियों के बीच खासे पॉपुलर हैं। उनकी फीमेल फैन फॉलोविंग को उस समय झटका लगा था जब बीते साल अक्टूबर महीने में नील ने गुपचुप तरीके से मुंबई की ही रुक्मिणी सहाय से सगाई कर ली थी। अब तो खैर शादी की डेट भी आ गयी है। नील नितिन मुकेश अपनी मंगेतर रुक्मिणी सहाय से इसी ल फरवरी में विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले साल 'प्रेम रतन धन पायो' और इस साल' वज़ीर' फ़िल्म में नज़र आ चुके नील के लिए यह साल दोहरी खुशियां लेकर आया है। संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाले नील नितिन मुकेश को संगीत का शौक तो है, लेकिन जुनून है अभिनय का। दर्द भरे गीतों के लिए मशहूर गायक मुकेश उनके दादा थे और पिता हैं गायक नितिन मुकेश। कहा जा सकता है कि नील के नाम में तीन पीढ़ियां एक साथ समाहित हैं।

इसे भी पढ़ें: जानिये आखिर क्या है सलमान ख़ान के इस भाई का दर्द!

नील ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में बतौर अभिनेता निर्देशक राम माधवन की एक्शन थ्रिलर फ़िल्म 'जॉनी गद्दार' से की। इस फ़िल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना की गई। साथ ही फिल्मफेयर अवार्डस में वह सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के रूप में भी नामांकित किए गए। नील नितिन मुकेश का जन्म 15 जनवरी, 1982 को मुंबई में हुआ। उनका पूरा नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है। उनकी मां का नाम निशि मुकेश माथुर है। नील ने नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल से अभिनय में चार महीने तक प्रशिक्षण लिया। बाद में उन्होंने अभिनेता अनुपम खेर से भी एक्टिंग के गुर सीखे। क्या आप जानते हैं, नील ने 1988 में आई फ़िल्म 'विजय' और 1989 में आई फ़िल्म 'जैसी करनी वैसी भरनी' में बाल कालाकार के रूप में भी काम किया है?

ऐसी सुकून भरी महफ़िल कम ही सजती हैं मुंबई में, देखें तस्वीरें!

2009 में वह निर्देशक कबीर ख़ान की आई फ़िल्म 'न्यूयॉर्क' में नजर आए। इसी साल वह मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी फ़िल्म 'जेल' में भी नजर आए। इस फ़िल्म में उनका न्यूड सीन काफी विवादित रहा। यह फ़िल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई, हालांकि समीक्षकों ने इसमें उनकी बेहतरीन भूमिका को सराहा था। उसके बाद ' सात खून माफ़', 'प्लेयर्स' में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखे नील पिछले साल 'प्रेम रतन धन पायो' और 'वज़ीर' में एक छोटे से रोल में भी नज़र आएं।

फिल्मफेयर अवार्ड्स रेड कारपेट पर दिखा इन सेलिब्रिटी का जलवा, देखें तस्वीरें!

नील को वीडियो गेम खेलने का भी शुरू से शौक रहा है तभी तो आज जन्मदिन पर भी उनकी मंगेतर ने उन्हें एक वीडियो गेम गिफ्ट किया है। बहरहाल, नील नितिन मुकेश को उनके सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.