मिलिए माधुरी दीक्षित के सबसे बड़े फैन से
जमशेदपुर। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर गुरुवार को
जमशेदपुर। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर गुरुवार को 92.7 बिग एफएम द्वारा माधुरी से लिए गए साक्षात्कार में सिने तारिका ने झारखंड के साकची निवासी पप्पू सरदार का नाम लिया। पप्पू माधुरी के सबसे बड़े फैन हैं।
उन्होंने कहा कि पप्पू उनकी पूजा करते हैं या फिर मंदिर बनाते हैं, यह अलग बात है, लेकिन मेरे (माधुरी दीक्षित) नाम से नि:शक्तों, गरीबों व जरूरतमंदों का जो सहयोग करते हैं, वह बहुत ही बड़ी बात है।
माधुरी दीक्षित के बयान पर पप्पू सरदार ने कहा कि माधुरी ने मुझे याद रखा, यह मेरे लिए गर्व की बात है। माधुरी मेरी बड़ी बहन और देवी हैं और मैं उनका भक्त। साकची बसंत सिनेमा के पास गुरुवार को सिने तारिका माधुरी दीक्षित के दीवाने के नाम से चर्चित पप्पू सरदार ने माधुरी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। दुकान के बाहर मंदिरनुमा पंडाल बना था।
बुधवार की रात 12 बजे आयोजित समारोह में भगवान गणेश की पूजा के बाद केक काटा गया। गुरुवार सुबह से दोपहर तक 1111 पानी भरी सुराही का वितरण किया गया। शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक आम लोगों के बीच दुकान के बाहर चाट, आइसक्रीम, चॉकलेट व बिस्कुट समेत पानी की बोतल बांटी गई। माधुरी के जन्मदिन की खुशी में लगभग पांच हजार लोग शामिल हुए। पप्पू पिछले 18 सालों से माधुरी का जन्मदिन मनाते आ रहे हैं।
पढ़ें : माधुरी की ताकत है डांस
पढ़ें : माधुरी-किंग खान के जलवे से शुरू होगा क्रिकेट का तड़का