विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे: जानिये एक बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आज क्यों और कहां गायब हो गयीं

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 20 Apr 2017 09:15 AM (IST)Updated: Thu, 20 Apr 2017 09:30 AM (IST)

उन्होंने सलमान से लेकर शाह रुख़, आमिर, सैफ अली ख़ान ही नहीं अक्षय कुमार जैसे टॉप के स्टार के साथ ...और पढ़ें

बर्थडे: जानिये एक बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आज क्यों और कहां गायब हो गयीं
बर्थडे: जानिये एक बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आज क्यों और कहां गायब हो गयीं

मुंबई। आज ममता कुलकर्णी का जन्मदिन है। ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को एक मराठी परिवार में हुआ था। 1993 में स्टारडस्ट पत्रिका में जब उनका एक टॉपलैस फोटो छपा तभी से वो विवादों में घिर गयीं और तब से लेकर आज तक विवादों का साया उनके साथ ऐसे चिपका कि आज तक न हट सका..

अपने बोल्ड और बिंदास तेवर से बॉलीवुड में तेजी से पहचान बनाने वाली ममता कुलकर्णी ने अपना फ़िल्मी करियर 1992 में ' तिरंगा' से शुरू किया उसके बाद लगभग दो दर्जन फ़िल्मों से जुड़ी ममता ने सात बड़े हिट्स दिए। लेकिन, साल 2000 में कुछ ऐसा हुआ कि वो इंडस्ट्री से अचानक से गायब हो गयीं। बताया जाता है कि वो ड्रग्स माफिया विक्की गोस्वामी से प्यार करती थीं और दुबई की जेल में बंद विक्की को जेल की सलाखों से बाहर निकालने के लिए ही उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कहा और दुबई जाकर बस गयीं। उन्होंने उसके बाद अपने अशांत मन की शान्ति के लिए अध्यात्म का रास्ता चुना, अपने आप को एक योगिनी तक बताया और खुद को मोह, माया से ऊपर बताने लगीं। धीरे-धीरे वो मीडिया और अन्य लोगों से कट गयीं!

ये भी पढ़ें: बर्थडे, इन 7 तस्वीरों में जानिये अपने दौर की फेमस एक्ट्रेस बबीता का सफ़र, देखें तस्वीरें

बहरहाल, इनदिनों फिर से ममता ड्रग्स तस्करी के मामले में गैर जमानती वारंट को लेकर ख़बरों में हैं। 2014 में केन्याई अधिकारियों ने विक्की और ममता को ड्रग्स की तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया था। विक्की को इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात द्वारा 1997 में ड्रग तस्करी में 25 साल कैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन अच्छे व्यवहार के कारण 2012 में जेल से रिहा कर दिया गया। विक्की ने 2013 में ममता से शादी की और वर्तमान में दोनों केन्या के मोम्बासा में रहते हैं। विक्की ने ममता के व्यापार साझेदार भी बताए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: ममता कुलकर्णी आज क्यों और कहां गायब हो गयीं, जानिये 5 दिलचस्प बातें

गौरतलब है कि उन्होंने सलमान से लेकर शाह रुख़, आमिर, सैफ अली ख़ान ही नहीं अक्षय कुमार जैसे टॉप के स्टार के साथ काम किया है। लेकिन, फिर भी वो कभी टॉप की एक्ट्रेस नहीं बन सकीं!