Move to Jagran APP

Bollywood Stars Kids Name: देवी, वायु, वामिका... जानें- किस देवी-देवता से प्रेरित हैं इन स्टार किड्स के नाम?

Bollywood Stars Kids Name एक के बाद एक बॉलवुड एक्ट्रेसेज मां बन रही हैं। हाल ही में आलिया भट्ट और बिपाशा बसु के घर बेटी हुई है। मां बनने के बाद सभी ने अपने बच्चों के नाम का खुलासा कर रहे हैं।

By Aditi YadavEdited By: Published: Thu, 17 Nov 2022 05:51 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2022 05:51 PM (IST)
Bollywood Stars Kids Name: देवी, वायु, वामिका... जानें- किस देवी-देवता से प्रेरित हैं इन स्टार किड्स के नाम?
Celebrity Kids Name, Alia Bhatt, Bipasha Basu

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Stars Kids Name: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस साल एक के बाद एक कई गुड न्यूज सामने आई, जिसकी शुरुआत प्रियंका चोपड़ा ने की थी। इस साल जनवरी में प्रियंका ने मां बनने की खुशी जाहिर की थी। वहीं मार्च में सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। सोनम के बाद आलिया भट्ट और बिपाशा बसु ने भी अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों से सभी को चौंका दिया था। वहीं अब सभी स्टार्स के घर किलकारियां गुंज चुकी है। सोनम जहां बेटे की मां बनीं तो, वहीं आलिया, बिपाशा और प्रियंका के घर बेटी ने जन्म लिया। मां बनने के बाद सभी ने अपने बच्चों के नाम का खुलासा भी किया। इनमे से कईयों ने अपने बच्चों के नाम देवी देवताओं के नाम पर रखा। हालांकि अभी आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन खबर है कि ऋषि कपूर के नाम से वह अपनी बेटी का नाम रखेंगे। आईए जानते हैं किससे क्या नाम रखा।

loksabha election banner

मालती मैरी जोनस

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। प्रियंका जहां हिंदू तो वहीं निक क्रिश्चियन है और बेटी के नाम में ये दोनों ही साफ झलकते हैं। बता दें मालती का मतलब होता है फूलों की खुशबू है। वहीं मैरी जीसस क्राइस्ट की मां का नाम था। ऐसे में पीसी की बेटी का नाम काफी मीनिंगफुल है।

वायु कपूर आहूजा

सोनम कपूर ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है। बता दें वायु भगवान हनूमान का भी नाम है। हिंदू धर्म में वायु पांच तत्व में से एक हैं। वायु खुद में शक्तिशाली ईश्वर हैं। इसीलिए सोनम ने अपने बेटे को वायु नाम दिया।

देवी बसु सिंह ग्रोवर

बिपाशा बसु ने 12 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा और करण ने अपनी बेटी का नाम देवी बसु ग्रोवर रखा है। इस नाम का मतलब यूं तो अपने आप में सब बया कर रहा है। देवी का अर्थ दया, तेज होता है। देवी एक बहुत ही अच्छा और खूबसूरत नाम है जिसे काफी लोग पसंद करते हैं।

वामिका कोहली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साल 2021 में बेटी के पेरेंट्स बने थे। इस कपल ने अपनी लाडली का नाम वामिका कोहली है। वामिका का अर्थ- देवी दुर्गा, देवी दुर्गा का एक विशेषण होता है। अनुष्का शर्मा को ईश्वर के प्रति गहरी श्रद्धा है, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा हैं।

वियान कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी दो बच्चों की मां है। साल 2012 में वह पहली बार मां बनी थी। उन्होंने बेटे वियान को जन्म दिया था। बता दें वियान का नाम एक्ट्रेस ने भगवान कृष्ण के नाम पर रखा है।

यह भी पढ़ें- Alia-Ranbir Baby Name: रणबीर-आलिया की बेटी के नाम का दादा ऋषि कपूर से होगा खास कनेक्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.