इस फिल्म से डराने आ रही हैं बिपाशा
हॉरर फिल्मों की सबसे सफल नाम बिपाशा बसु की अगली पेशकश 'क्रीएचर' है। उसे विक्रम भट्ट बना रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक
मुंबई। हॉरर फिल्मों की सबसे सफल नाम बिपाशा बसु की अगली पेशकश 'क्रीएचर' है। उसे विक्रम भट्ट बना रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उस फिल्म का कॉन्सेप्ट ब्रह्मराक्षस पर आधारित है।
बकौल बिपाशा, 'हिन्दू धर्म में गति और कर्म अनुसार मरने वाले लोगों का विभाजन किया है- भूत, प्रेत, पिशाच, कूष्मांडा, ब्रह्म राक्षस, वेताल और क्षेत्रपाल। उक्त सभी के उपभाग भी होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार 18 प्रकार के प्रेत होते हैं। भूत सबसे शुरुआती पद है या कहें कि जब कोई आम व्यक्ति मरता है तो सबसे पहले भूत ही बनता है। इसी तरह जब कोई स्त्री मरती है तो उसे अलग नामों से जाना जाता है। माना गया है कि प्रसूता, स्त्री या नवयुवती मरती है तो चुड़ैल बन जाती है और जब कोई कुंवारी कन्या मरती है तो उसे देवी कहते हैं। जो स्त्री बुरे कर्मों वाली है उसे डायन या डाकिनी कहते हैं। इन सभी की उत्पति अपने पापों, व्यभिचार से, अकाल मृत्यु से या श्राद्ध न होने से होती है।
'क्रीएचर' में इन्हीं चीजों के बारे में कहा गया है। हमारा मकसद फिल्म के जरिए अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देना है। हम बस हॉरर के लिए सनातन काल से चली आ रही कहानियों को लोगों के समक्ष पेश कर रहे हैं। ऐसा इन दिनों की हॉरर फिल्मों का ट्रेंड है। विशाल भारद्वाज की 'एक थी डायन' में चुड़ैल की शक्तियों को दिखाया गया था।
पढ़ें: बिपाशा के इस ट्वीट ने किया सबका मुंह बंद
क्लिक करके जानिए बिपाशा और हरमन का सगाई और शादी का सीक्रेट प्लान