विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bipasha Basu: अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बिपाशा बसु ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा, बोली- पूरे दिन बीमार...

By JagranEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 27 Sep 2022 01:55 PM (GMT+05:30)

बिपाशा बसु 43 साल की उम्र में पहली बार मां बनने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर बिपाशा और करण ...और पढ़ें

Bipasha Basu, Karan Singh Gover, Photo Credit Instagram
Bipasha Basu, Karan Singh Gover, Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bipasha Basu: बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जल्द पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। दोनों अपने आने वाले बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। लगातार बेबी बंप संग अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। बिपाशा 43 की उम्र में मां बनने वाली है। ऐसे में उनके लिए प्रेग्नेंसी जर्नी इतनी आसान नहीं रही है। इसका खुलासा खुद उन्होंने किया है।

फर्स्ट ट्राइमेस्टर था मुश्किलों से भरा

Photo / Instagram Bipasha Basu

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक- बिपाशा ने बताया कि प्रेग्नेंसी का फर्स्ट ट्राइमेस्टर यानी शुरुआत के तीन महीने उनके लिए काफी मुश्किल था। बिपाशा ने बताया कि वो पूरे दिन बीमार रहती थीं। उन्होंने कहा- या तो में बेड पर होती थी या फिर टॉयलेट में. मैं मुश्किल से ही कुछ खा पाती थी। मेरा वजन भी बहुत कम होने लगा था। बिपाशा ने ये भी बताया कि उन्हें आगे एक्ट्रेस ने कहा- मेरे लिए कुछ ज्यादा बदलाव नहीं हुए थे, हां चैलेंजिंग जरूर रहा।

बीते दिनों हुई थी बेबी शॉवर और गोद भराई रस्म

Photo / Instagram Bipasha Basu

हाल ही में बिपाशा बसु की बेबी शॉवर और गोद भराई सेरेमनी हुई थी। बेबी शॉवर में बिपाशा सिंपल गुलाबी गाउन पहना, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थी। तो वहीं करण सिंह ग्रोवर ने ब्लू कलर के सूट पेंट में नजर आए थे। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के इस पार्टी में सिर्फ 20 मेहमान ही शामिल हुए। ये सभी करण और बिपाशा के करीबी दोस्त थे।

गोद भराई में बेहद खूबसूरत लगीं बिपाशा बसु

Photo / Instagram Bipasha Basu

बेबी शावर से पहले एक्ट्रेस बिपाशा की मां ने बंगाली रीति रिवाजो से उनकी गोद भराई रस्में की थी। बिपाशा बसु ने अपनी गोदभराई फंक्शन की कई तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें वह गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी में नजर आई थी। इस पारंपरिक लुक में बिपाशा बसु बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

यह भी पढ़ें- Dadasaheb Phalke Award 2022: आशा पारेख को दिया जाएगा इस साल का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार