Move to Jagran APP

बर्थडे स्‍पेशल :बिपाशा बसु के इतने लव अफेयर्स, कभी जॉन अब करण

बिपाशा बसु का बर्थडे है तो उनके लव अफेयर्स को लेकर चर्चा होना लाजिमी है। ऐसी खबरें भी हैं कि वो इस बार अपने रिलेशनशिप को लेकर नया खुलासा करने वाली हैं। आइए उनके अब तक के लव अफेयर्स पर एक नजर डालते हैं।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Wed, 06 Jan 2016 06:59 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2016 11:00 AM (IST)
बर्थडे स्‍पेशल :बिपाशा बसु के इतने लव अफेयर्स, कभी जॉन अब करण

नई दिल्ली। बॉलीवुड की 'बिल्लो रानी' बिपाशा बसु का आज बर्थडे है। एक्टिंग के साथ अपनी हॉटनेस से बड़े पर्दे पर आग लगाने वालीं बिपाशा गुरुवार को 37 साल की हो जाएंगी। उनका ये बर्थडे उनके फैंस के लिए भी बहुत खास होगा और वो इसलिए क्योंकि हो सकता है कि इस बार वो अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई नया खुलासा करें।

loksabha election banner

ब ड़ा उलटफेर, सनी देओल की 'घायल वन्स अगेन' अब इस डेट को होगी रिलीज

जी हां, दरअसल बीते साल लगभग फिल्मों से दूर रहीं बिपाशा अपने 'अलोन' को-स्टार करण सिंह ग्रोवर के साथ बढ़ती नजदीकियों की वजह से खूब सुर्खियों में छाई रहीं। खबरों की मानें तो इस बर्थडे पर बिपाशा, करण के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर सकती हैं। वैसे वो पहले भी अपने कई लव अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में छाई रही हैं। बॉलीवुड के कई नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनके साथ बिपाशा रिलेशनशिप में रहीं। जॉन अब्राहम के साथ तो उनका प्यार तो जगजाहिर है। तो चलिए उनके बर्थडे पर पेश हैं बिपाशा बसु और उनके लव अफेयर्स के किस्से-

डिनो मोरिया

बिपाशा के साथ पहला नाम जुड़ा था डिनो मारिया का। दोनों ने साथ में 'राज', 'गुनाह', 'रक्त' और 'इश्क है तुमसे' जैसी फिल्में की। ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन भी दोनों की केमेस्ट्री काफी अच्छी रही। लेकिन बाद में उनकी राहें जुदा हो गईं। हालांकि दोस्ती अब भी बरकरार है।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का लव अफेयर लंबे समय तक चला। सभी को उम्मीद थी कि यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगा। मगर नौ साल के अंतराल के बाद दोनों ने ही अपने रास्ते अलग कर लिए। अब आलम यह है कि दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते। जॉन ने तो शादी भी कर ली।

हरमन बावेजा

जॉन के बाद इस लिस्ट में नाम जुड़ा था हरमन बावेजा का। दोनों ने साथ में एक फिल्म की। बात सगाई तक भी पहुंची थी, मगर बाद में एकाएक सबकुछ बदल गया। दोनों का ब्रेकअप हो गया और वो अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।

राणा दग्गुबती

फिल्मी गलियारों में अफवाहें जोरों पर थी कि 'दम मारो दम' में साथ काम करने वाले साउथ एक्टर राणा दग्गुबती के साथ भी बिपाशा बसु की काफी नजदीकियां रहीं। हालांकि इसका सच किसी को नहीं पता। राणा हाल ही में 'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में भी नजर आए थे।

करण सिंह ग्रोवर

अब बिपाशा, करण सिंह ग्रोवर के साथ नजदीकियों की वजह से सुर्खियों में हैं। दोनों ने हॉरर फिल्म 'अलोन' में साथ काम किया था। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर्स की चर्चाएं जोरों पर हैं। बिपाशा सोशल मीडिया पर एक साथ की कई हॉट तस्वीरें भी पोस्ट कर चुकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह रिश्ता कहां तक जाता है।

टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड से सुशांत सिंह राजपूत करेंगे खुल्लम-खुल्ला रोमांस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.