बिपाशा बसु ने पति के साथ यूं एंजॉय की मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भले ही फिल्मी लाइम लाइट से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर जबदस्त एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव वेकेशन की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो स्विमिंग पूल में मस्ती करती दिख रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भले ही फिल्मी लाइम लाइट से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर जबदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति करण सिंह ग्रोवर के संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।
बिपाशा इन दिनों अपने पति के साथ मालदीव वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। वहीं से उन्होंने अपने ये फोटो वीडियो शेयर की हैं, जिसमें वो स्विमिंग पूल मस्ती कर रही हैं। वहीं बिपाशा ने अपनी सभी फोटोज और वीडियो को मंकी लव के हैशटैग के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस की इन तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फोटोज को अब तक इंस्टाग्राम पर लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात साल 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान हुई, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और अप्रैल साल 2016 में दोनो शादी के बंधन में बध गए। आपको बता दें कि बिपाशा का जन्म दिल्ली में हुआ था, जिसके बाद उनका परिवार कोलकाता शिफ्ट हो गया।
बिपाशा ने साल 1996 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में डेब्यू किया, बिपाशा को इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म राज में लीड़ किरदार निभाया है। बता दें कि बिपाशा ने हिन्दी के अलावा तेलुगु, तमिल फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें आखिरी बार हॉरर ड्रामा फिल्म अलोन में देखा गया था। इस फि्ल्म में उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अहम किरदार निभाया है।