Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar and Assam Floods: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बाढ़ पीड़ितों की ऐसे की मदद

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 31 Jul 2020 07:27 AM (IST)

    Bihar and Assam Floods अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर पति विराट कोहली ने असम और बिहार में राहत कार्य के लिए दिल खोलकर दान दिया हैl

    Bihar and Assam Floods: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बाढ़ पीड़ितों की ऐसे की मदद

    नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर पति विराट कोहली ने बिहार और असम में राहत और पुनर्वास का कार्य कर रहे तीन संगठनों को एक अज्ञात राशि दान की है, जहां हाल ही में आई बाढ़ से हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर पति विराट कोहली ने असम और बिहार में राहत कार्य के लिए दिल खोलकर दान दिया है, जहां पिछले कुछ दिनों में विनाशकारी बाढ़ ने कहर बरपाया है। दोनों ने अपने संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसके बारे में एक नोट शेयर किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें लिखा है,  'जब हमारा देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई लड़ रहा है, असम और बिहार में लोग भीषण बाढ़ के कारण पीड़ित हैं, इससे इतने सारे परिवार और आजीविका प्रभावित हुई हैं। हम असम और बिहार के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैंl विराट और मैंने बाढ़ राहत और कल्याण में विश्वसनीय काम करने वाले तीन संगठनों का समर्थन करके जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संकल्प लिया है। आपको भी आगे आकर इन संगठनों की मदद करनी चाहिए ताकि इन राज्यों का समर्थन करने के लिए मदद पहुंच सके।'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

    दोनों ने तीन संगठनों रैपिड रिस्पांस, एक्शन एड और गूंज को एक अज्ञात राशि दान की है। उन्होंने हालिया बाढ़ में प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए काम करने वाले तीन संगठनों के लिंक भी शेयर किए है। इस हफ्ते की शुरुआत में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनास ने भी बिहार और असम में बाढ़ राहत और पुनर्वास कार्य के लिए दान दिया था।

    उन्होंने लिखा था, 'भारत में मानसून ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। बिहार राज्य में जहां मेरा जन्म हुआ है, लगातार भारी बारिश से बाढ़ग्रस्त है। असम की तरह यहां भी लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और कई लोग विस्थापित हो गए हैं क्योंकि उनके घर जलप्रलय में बह गए थे। जैसे-जैसे वे इस तबाही से जूझ रहे हैं, उन्हें हमारी मदद की ज़रूरत है। निक और मैंने पहले ही कुछ संगठनों को दान दिया है जिनकी टीम राज्य में सक्रिय राहत और पुनर्वास कार्य में लगी हुई है। अब आपकी बारी है #BiharFloods'

    यह भी देखें: हार्दिक पांड्या और नताशा बने पेरेंट्स, शेयर की बेटे की पहली फोटो

    प्रियंका ने अपने प्रशंसकों को दान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए गूंज और जोमाटो फीडिंग इंडिया जैसे कुछ संगठनों के लिंक शेयर किए। उन्होंने असम के लिए दान करते समय भी ऐसी एक घोषणा की थी, जिसकी वह राजदूत भी है। हाल ही में अभिनेता सोनू सूद ने अपनी टीम को बिहार में एक परिवार को भैंस देने के लिए कहा है, जिसने बाढ़ में अपने बेटे और दो भैंसों को खो दिया है।