Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने ऐसा क्या कहा कि जोर-जोर से रोने लगीं कृतिका मलिक, कौन है इस बवाल की वजह

    बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) से पायल मलिक की जर्नी बहुत जल्द खत्म हो गई। वो दूसरे हफ्ते में ही शो से बाहर हो गईं। अब पायल के जाने के बाद कृतिका का शो में रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। रणवीर शौरी ने उनको घर का भेदी बताया। ये बात कृतिका को बहुत बुरी लगी।

    By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Wed, 03 Jul 2024 06:12 PM (IST)
    Hero Image
    बिग बॉस में रोने लगीं कृतिका मलिक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी शो बिग बॉस शुरुआत में थोड़ा बोरिंग जरूर लगा था लेकिन एक हफ्ते के बाद शो ने अपनी लय पकड़ ली है। इस पर भर भर के ड्रामा और कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही है। शो में अगर किसी कंटेस्टेंट ने सुर्खियां बटोरी हैं तो वो हैं यूट्यूबर अरमान मलिक। अरमान मलिक अपनी दोनों बीवियों पायल और कृतिका के साथ प्लेटफॉर्म पर आए और तभी से ये चर्चा का विषय बन गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों ने इन पर पॉलिगैमी को प्रमोट करने का भी आरोप लगाया। वहीं कुछ का कहना है कि अरमान कृतिका को ज्यादा प्यार करते हैं और पायल को इग्नोर करते हैं। पायल मलिक शो से बाहर हो गई हैं।

    रोने लगीं कृतिका मलिक

    अब शो से कृतिका की एक क्लिप बहुत ही वायरल हो रही है जिसमें रणवीर शौरी और कृतिका मलिक के बीच मनमुटाव साफ देखा जा सकता है। कृतिका को रणवीर की बातों से बहुत ही ठेस पहुंचती है और उनका इमोशनल ब्रेकडाउन हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: 'कई लोग हैं जो बीवी के साथ गर्लफ्रेंड भी...' शो से बाहर आने के बाद Payal Malik ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    रणवीर ने कसा तंज

    दरअसल रणवीर और अरमान मलिक के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही होती है। इतने में रणवीर कहते हैं घर का भेदी लंका ढाए। इस पर कृतिका अरमान से पूछती हैं कि क्या इस कमेंट के जरिए उनको टारगेट किया जा रहा है?

    कृतिका कहती हैं कि उनकी ईमानदारी की वजह से कई बार उन्हें लोगों के तीखे रिएक्शन देखने को मिलते हैं। इस पर रणवीर तुरंत काउंटर करते हैं और कहते हैं कि हर बात को खुलकर कहने की जरूरत नहीं होती। यह बात कृतिका को बुरी लग जाती है और वो जोर-जोर से रोने लग जाती हैं। इसके बाद अरमान और दूसरे कंटेस्टेंट उन्हें मिलकर चुप कराते हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: इस कंटेस्टेंट के सिर में पड़ी जूं, परेशान हो गए रणवीर शौरी, कृतिका भी सिर खुजाती आईं नजर