विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव के साथ 51 साल की पूजा भट्ट ने किया फ्लर्ट, बोलीं- 'मुझे तुम्हारा ठहराव पसंद है'

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Tue, 08 Aug 2023 10:09 AM (IST)

Bigg Boss OTT 2 रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अभिनेत्री पूजा भट्ट को-कंटेस्टेंट एल्विश यादव के साथ ...और पढ़ें

Bigg Boss OTT 2 में पूजा भट्ट ने एल्विश संग किया फ्लर्ट। Photo-Instagram
Bigg Boss OTT 2 में पूजा भट्ट ने एल्विश संग किया फ्लर्ट। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में कई मजेदार कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली। कुछ कंटेस्टेंट्स अच्छे दोस्त बन गये तो किसी के बीच गंदी लड़ाई। कुछ ही दिनों में ग्रैंड फिनाले भी होने वाला है। शो में अभी सिर्फ 6 कंटेस्टेंट्स हैं, जिनमें से एक मिड-वीक एलिमिनेट हो जाएगा।

बिग बॉस में हुआ आखिरी नॉमिनेशन टास्क

बीते वीकेंड का वार में डबल एलिमिनेशन हुआ था, जिसमें अविनाश सचदेव और जद हदीद एविक्ट हो गये थे। अब घर में एक और नॉमिनेशन टास्क हुआ। 'ए रूम फॉर ट्रुथ' टास्क के लिए अभिषेक-जिया, एल्विश-मनीषा और पूजा-बेबीका की जोड़ी बनी थी। दोनों में से एक को एक्टिविटी रूम में 27 मिनट के करीब अपने दिल की बात बतानी थी, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट को समय का ध्यान रखने के लिए गिनती करनी थी।

एल्विश को डिस्ट्रैक्ट करने के लिए घरवालों ने चली चाल

पहले राउंड में पूजा-बेबीका ने टास्क पूरा किया और दूसरे में अभिषेक-जिया ने। आखिरी में मनीषा एक्टिविटी रूम में गईं और घरवालों के बारे में अपने दिल की बात की और बाहर एल्विश गिनती कर रहे थे। उन्हें डिस्ट्रैक्ट करने के लिए पूजा, जिया और बेबीका ने जी तोड़ मेहनत की। इस दौरान पूजा भट्ट ने एल्विश यादव के साथ फ्लर्ट किया।

पूजा भट्ट ने किया एल्विश यादव के साथ फ्लर्ट

पूजा भट्ट ने एल्विश को डिस्ट्रैक्ट करने के लिए उनके साथ फ्लर्टिंग की। पूजा भट्ट ने एल्विश की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें मिट्टी से जुड़े हुए लोग बहुत पसंद हैं। वह थोड़ा मॉडर्न हैं। यही नहीं, उन्होंने एल्विश को सेक्सी भी बताया। पूजा ने कहा कि वह रात में एल्विश को देखकर ही सोती हैं। पूजा भट्ट के मुंह से ये सब सुनकर एल्विश शर्म से लाल हो गये थे। एल्विश ने कहा कि बहुत लकी हैं। पूजा भट्ट ने आगे कहा कि उन्हें एल्विश का ठहराव पसंद है।

बता दें कि 14 अगस्त 2023 को ग्रैंड फिनाले होगा। टॉप 3 में अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट और बेबीका धुर्वे पहुंच गये हैं। एल्विश यादव, मनीषा रानी और जिया शंकर नॉमिनेटेड हैं। अब देखना होगा कि इनमें से कौन बाहर होता है और किन दो को टॉप 5 में जगह मिलती है।