क्या 'बिग बॉस 9' की कंटेस्टेंट नूरा फतेही कर रही हैं इस मॉडल को डेट?
बिग बॉस 9' की कंटेस्टेंट रहीं नूरा फतेही इन दिनों मॉडल-एक्टर अंगल बेदी के काफी करीब आ गई हैं। खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिता कर रहे हैं।
नई दिल्ली। 'बिग बॉस 9' की कंटेस्टेंट रहीं नूरा फतेही इन दिनों मॉडल-एक्टर अंगल बेदी के काफी करीब आ गई हैं। खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में दोनों एक साथ गोवा में भी नजर आए। इनके इस रिश्ते पर जब अंगद से अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर ने सवाल किया तो जानिए अंगद ने क्या कहा?
पत्नी साक्षी संग सलमान खान से मिलने पहुंचे एमएस धौनी
अंगद ने कहा, 'हां पिछले कुछ साल से हम दोनों एक-दूसरे को जान रहे हैं। नूरा एक अच्छी लड़की है। हम दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और तब से हमारी मुलाकातों का सिलसिला जारी है। उनके कुछ महान काम मुझमें जोश पैदा करते हैं। अब देखते हैं ये चीजें यहां से कैसे आगे बढ़ती हैं।'
आपको बता दें कि 'बिग बॉस 9' के विनर रहे प्रिंस नरूला ने भी माना था कि वो नूरा को डेट कर रहे हैं। लेकिन नूरा ने इससे साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके और प्रिंस के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। हालांकि अंगद से साथ इस तरह की खबरों पर फिलहाल नूरा ने कुछ भी नहीं कहा है।
रणबीर की फैमिली और कट्रीना को लेकर चौंकाने वाली खबर आई सामने!
आपको बता दें कि हाल ही में नूरा, जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'रॉकी हैंडसम' में नजर आई थीं। वहीं अंगद निर्देशक गौरी शिंदे की फिल्म में शाहरुख खान और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसके साथ ही वो अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पिंक' में तापसी पन्नु के ब्वॉयफ्रेंड का किरदार निभा रहे हैं।