बिग बॉस फेम Archana Gautam के कैफे में हुई चोरी, कैश काउंटर लेकर फरार हुआ चोर; सामने आया CCTV वीडियो
रियलिटी शो बिग बॉस 16 फेमस अर्चना गौतम के मुंबई कैफे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
HighLights
अर्चना गौतम के कैफ में हुई लूट
चोर ने उड़ाया सारा कैश
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 से अपनी खास पहचान बनाने वालीं अर्चना गौतम का नाम फिलहाल चर्चा में बना हुआ है। खबर है कि एक्ट्रेस के मुंबई स्थित एक कैफे में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसमें चोर कैफे का पूरा कैश काउंटर ही ले गया है।
इस मामले की आधिकारिक जानकारी अर्चना गौतम ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। साथ ही कैफे में हुई इस चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी
बीते साल अर्चना गौतम ने मुंबई में अपने इस कैफे शुरुआत की थी और अब 6 अक्टूबर को यहां चोरी हुई है। जिसकी जानकारी अर्चना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी है। अर्चना गौतम ने इस पोस्ट में चोरी की घटना का सीसीटीवी वीडियो भी शामिल किया है और लिखा है-
यह भी पढ़ें- Bigg Boss की एक्ट्रेस को CID में लाश बनने के लिए मिलते थे 3000 रुपये, बोलीं- 'लोग पहचानते नहीं...'
-1791354840722.webp)
यह शख्स मेरे कैफे में आता है और पूरा कैश काउंटर ले जाता है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैंने उसका क्या बिगाड़ा है। मुंबई में इतने सारे कैफे हैं, पूरे शहर में उसे मेरा ही कैफे मिला था चोरी करने के लिए। मैंने मुंबई में चोरी के बारे में कभी नहीं सुना और इस आदमी को मुंबई पुलिस का कोई डर नहीं है। उसने मेरे कैफे को नुकसान पहुंचाया और कैश काउंटर ले गया। मैं यह वीडियो इसलिए अपलोड कर रही हूं ताकि आप लोगों को भी पता चले कि मुंबई में चोर हैं।
Archana Gautam के मुंबई स्थित कैफे “Oye Churros” में चोरी की खबर आज 6 अक्टूबर 2026 को सामने आई है। कैफे वर्सोवा, अंधेरी वेस्ट में है। CCTV में एक व्यक्ति कैफे में घुसकर पूरा कैश काउंटर उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है @CPMumbaiPolice @MumbaiPolice @archanagautamm #MumbaiNews https://t.co/0FufbCDfOv
— Delhi Complaint 🇮🇳 (@delhicomplaint1) October 6, 2026
एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अर्चना ने मुंबई पुलिस में इस चोरी की घटना की एफआईआर दर्ज कराए जाने की जानकारी देते हुए लिखा है- मैंने इस मामले में FIR दर्ज कराई है और मुंबई पुलिस से अपील करती हूं कि वे जल्द से जल्द इस व्यक्ति की तलाश पूरी करें और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करें।
मुझे मुंबई हमेशा एक सुरक्षित शहर लगा है, इसलिए इस घटना से मुझे बहुत दुख हुआ है। आप सभी से अपील है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने आस-पास सुरक्षा का ध्यान रखें।
इन शोज में भी नजर आई हैं अर्चना
बिग बॉस 16 के बाद अर्चना गौतम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह निर्देशक रोहित शेट्टी के टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में नजर आईं। हाल ही में अर्चना को निर्माता करण जौहर के रियलिटी शो द फिफ्टी में भी देखा गया था।
