यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 14 विनर रुबीना दिलैक की तबीयत बिगड़ते ही चेहरे का हुआ बुरा हाल, तस्वीर देख घबराए फैंस
बता दें कि बिग बॉस 14 का सीजन भी काफी दिलचस्प रहा था। इस सजीन में भी टीवी की फेमस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 14 Winner Rubina Dilaik: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 14' विनर रुबीना दिलैक हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। रुबीना 'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी जीतने के बाद काफी चर्चा में आ गई थीं। रुबीना कई टीवी शोज के साथ कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के साथ रुबीना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वहीं, अब रुबीना की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके चेहरे का बुरा हाल साफ देखा जा सकता है।
तबीयत बिगड़ते ही रुबीना के चेहरे का हुआ बुरा हाल
रुबीना दिलैक की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। रुबीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें उनका चेहरा और उनके होंठ सूजे हुए हैं। वहीं, उनका पूरा फेस और आंखें भी लाल नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें देखकर फैंस काफी परेशान दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर रुबीना की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
तस्वीर के साथ रुबीना ने लिखा ये कैप्शन
रुबीना दिलैक ने अपनी इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखकर बताया है कि आखिर उनके साथ क्या हुआ है। रुबीना ने लिखा, 'बुखार, गले में खराश, इन्फेक्शन और सूजे हुए होंठ मैं किसी बतख की तरह लग रही हूं। अपना हाल देखकर खुद पर हंसी और गुस्सा, दोनों आ रहा है।' इस कैप्शन से साफ पता चल रहा है कि रुबीना इस वक्त किस तकलीफ से गुजर रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट कर फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हिरोइन को भी बीमारी होती है क्या?' एक ने लिखा, 'प्लास्टिक सर्जरी गलत हो गई।'
