Bigg Boss 14: जैस्मीन भसीन के घर से बेघर होते ही हैरान हुईं राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार, कही ये बात
रियलिटी शो बिग बॉस 14 धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में शो के अंदर ढेर सारा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इस बार वीकेंड का वार से बिग बॉस 14 की चर्चित कंटेस्टेंट और मशहूर अभिनेत्री जैस्मीन भसीन शो से बाहर हो गई हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। रियलिटी शो बिग बॉस 14 धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में शो के अंदर ढेर सारा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इस बार वीकेंड का वार से बिग बॉस 14 की चर्चित कंटेस्टेंट और मशहूर अभिनेत्री जैस्मीन भसीन शो से बाहर हो गई हैं। ऐसे में शो का विजेता कौन होगा इसको लेकर सारे समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं।
जैस्मीन भसीन के बिग बॉस 14 से निकलने पर शो में मौजूद उनके ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी खूब रोए थे। उनके अलावा खुद सलमान खान की आंखों में भी आंसू आ गए थे। वहीं जैस्मीन भसीन के शो से निकलने पर टीवी अभिनेत्री और राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जैस्मीन के बिग बॉस 14 के घर से बेघर होते ही दिशा परमार ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'जिस तरह से अली आज रात रोए हैं, मेरा दिल की धड़कन थम गई हैं।' सोशल मीडिया पर दिशा परमार का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि टीवी की मशहूर अभिनेत्री जैस्मीन भसीन बिग बॉस 14 का शुरुआत से हिस्सा थीं।
The way Aly cried tonight.. My Heart skipped a beat! 💔💔— Disha Parmar (@disha11parmar) January 10, 2021
शो में रहते हुए वह अपने खेल और रणनीति को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। वहीं बात करें रविवार को हुए वीकेंड का वार की तो जैस्मीन भसीन के शो में निकलने के अलावा सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास भी लगाई थी। उन्होंने रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और निक्की तंबोली को अपने बर्ताव के लिए फटकारते हैं। घरवाले अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद सलमान खान की डांट का शिकार होते हैं। वह घर के कुछ सदस्यों से नाराज होते हैं।
सलमान खान अभिनव शुक्ला, रूबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन और अली गोनी पर फटकारते हैं क्योंकि उन्होंने निर्माताओं पर उनके खिलाफ गेम खेलने का आरोप लगा था। सलमान पूछते है कि क्या उनका ग्रुप तोड़ने का साजिश हो रही है। इस पर जैस्मीन इन आरोपों का खंडन करती है। सलमान खान अली गोनी रूबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन और अभिनव शुक्ला द्वारा एलिमिनेशन को लेकर जो बातें कही गई हैं, उसे दोहराते हैं। सलमान अली गोनी और जैस्मीन भसीन से चर्चा करते हैं। इसके अलावा सलमान खान अभिनव शुक्ला और रुबीना से भी बात करते हैं। दोनों इसपर अपना स्पष्टीकरण देते है।