Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल, आपने देखा क्या?
शनिवार को वीकेंड का वार में बिग बॉस के घर में रोहित शेट्टी की जबरदस्त एंट्री हुई है। वहीं घर में आते ही रोहित शेट्टी ने घरवालों को कई मजेदार टास्क दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस' में इनदिन लड़ाई-झगड़े के अलावा दो कंटेस्टेंट के बीच रोमांस भी देखने को मिल रहा है। ये दो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच फिर से रोमांटिक बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि दोनों का रोमांटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
दरअसल, शनिवार को 'वीकेंड का वार' में 'बिग बॉस' के घर में रोहित शेट्टी की जबरदस्त एंट्री हुई है। वहीं घर में आते ही रोहित शेट्टी ने घरवालों को कई मजेदार टास्क दिया। इसी टास्क के दौरान रोहित, सिद्धार्थ और शहनाज से रोमांटिक डांस कराते हैं। दोनों 'रंग शरबतों...' का गाने पर डांस करते हैं। डांस के दौरान शहनाज लगातार सिद्धार्थ को रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों के डांस ने मानो फ्लोर पर आग लगा दी है। जहां सिद्धार्थ और शहनाज के डांस का मजा घर के सभी सदस्यों ने लिया। वहीं फैंस को भी उनका डांस बेहद पसंद आया है। फैन्स ने दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
आपको बता दें कि सिद्धार्थ घर में अपने एंग्री नेचर के लिए काफी फेमस हैं। आएदिन घर के किसी न किसी कंटेस्टेंट के साथ उनका पंगा होता रहता है। वहीं आज जहां शहनाज के साथ सिद्धार्थ की रोमांटिक बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। वहीं कभी दोनों के बीच जमकर लड़ाई-झगड़े हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों के बीच काफी गंभीर लड़ाई हो गई थी। वैसे रोहित शेट्टी ने सिद्धार्थ-शहनाज के साथ मधुरिमा तुली और विशाल सिंह से भी रोमांटिक डांस कराया। दोनों ने बिना कोरियोग्राफ काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी। अब देखने ये है कि जीत के लिए टास्क और कितने टफ होने वाले वाले हैं। वहीं टास्क को लेकर किन-किन के बीच लड़ाई-झगड़े होंगे।