Bigg Boss 13: आखिर क्यों रोहित शेट्टी ने लगाई सिद्धार्थ शुक्ला की क्लास, रोने लगे फूटफूट कर, वायरल हुआ Video
क्योंकि जल्द ही बिग बॉस 13 के घर में बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी की एंट्री होने वाली है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी पर आने वाला विवादित शो 'बिग बॉस 13' तेजी से फाइनल की ओर बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ ही दर्शकों को शो में भरपूर ड्रामा भी देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट जीत को लेकर अगल और एक नया ही गेम खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं अब आने वाला एपिसोड घर के कुछ कंटेस्टेट के लिए भारी पड़ सकता है। क्योंकि जल्द ही घर में बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी की एंट्री होने वाली है। उनके आने के साथ ही कुछ लोगों की मुसीबत बढ़ती नरज आएंगी।
बीते दिनों घर में शहनाज गिल को घर की कप्तान बनाया गया है। उनके कप्तान बनने से कोई भी खुश नहीं है। यहां तक की कोई उनकी बात सुनने को तक को राजी नहीं। इस बात से को लेकर शहनाज काफी परेशान भी हैं। लेकिन अब शहनाज ही नहीं बल्कि घर के बाकी लोगों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। यही नहीं घर में अब लड़ाई झगड़ा बढ़ने वाला है। आज होने वाले 'वीकेंड के वार' से पहले घर में असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच में तू-तू, मैं-मैं देखने के साथ ही घर में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी की एंट्री एक अलग ही ट्विस्ट लेकर आने वाला है।
शो का एक प्रोमो जारी हुआ है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि रोहित शेट्टी घर में जाते ही असीम और सिद्धार्थ की क्लास लगाते हैं। दरअसल, घर में काम को लेकर असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर से लड़ाई शुरू होती है। इसके बाद तभी अचानक से रोहित शेट्टी की एंट्री होती है। उन्हें देखकर सभी सकते में आ जाते हैं। फिर क्या था रोहित शेट्टी सभी घरवालों को दूसरे कमरे में भेज देते हैं और अकेले सिद्धार्थ और असीम रियाज से बात करते हैं। रोहित सिद्धार्थ को समझाते हुए कहते हैं कि आखिर तुमको इस गुतना गुस्सा क्यों है? इसके साथ ही रोहित असीम से भी बात करते हैं और उन्हें इस बात का यकीन दिलाते हैं कि ऐसा नहीं है कि हर बार सिद्धार्थ का साथ लिया जाता है। रोहित शेट्टी की बातों को सुनकर सिद्धार्थ शुक्ला के आंसू निकल जाते है।