विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूमि पेडनेकर ने बिकिनी के ऊपर पहनी ट्रांसपेरेंट्स ड्रेस, एक्ट्रेस की हॉट तस्वीरें देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

By Anand KashyapEdited By:
Published: Mon, 02 May 2022 12:26 PM (IST)Updated: Mon, 02 May 2022 12:31 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपना नया फोटोशूट करवाया है जिसमें उनकी बेहद हॉट और बोल्ड तस्वीरें देखने को मिल ...और पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, Instagram : bhumipednekar
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, Instagram : bhumipednekar

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्मों के अलावा अपने फोटोशूट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। भूमि पेडनेकर इस बार अपनी बेहद हॉट और बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने नए फोटोशूट में उन्होंने हॉट ड्रेस पहनकर बोल्ड फोटोशूट करवाया है।

अपने नए फोटोशूट की तस्वीरों को भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। अब भूमि पेडनेकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में वह काफी बोल्ड दिखाई दे रही हैं।

तस्वीरों में भूमि पेडनेकर ने ब्लू कलर की बिकिनी पहने हुई है। इस बिकिनी के ऊपर उन्होंने ब्राउन कलर की वन पीस ट्रांसपेरेंट्स ड्रेस डाली हुई वहै। अपने लुक को और खूबसूरत दिखाने के लिए भूमि पेडनेकर बालों को खोला हुआ है और बोल्ड अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में भूमि पेडनेकर का हॉट और बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

भूमि पेडनेकर ने कैप्शन में लिखा, 'यह बहुत बहुत हॉट है।' सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। भूमि पेडनेकर के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भूमि पेडनेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कई फिल्मों के लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म द लेडी किलर की शूटिंग शुरू की है।

द लेडी किलर की शूटिंग शुरू होने की जानकारी हाल ही में फिल्म की निर्माता कंपनी टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर दी थी। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म द लेडी किलर का निर्देशन अजय बहल कर रहे हैं। फिल्म एक छोटे शहर के प्लेबॉय की कहानी पर आधारित होगी, जिसे सेल्फ-डेसट्रक्टिवे ब्यूटी से उनके जबरदस्त रोमांस के दौरान प्यार हो जाता है।