विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhooth Bangla: चमगादड़ संग पेड़ पर उल्टे पुल्टे हुए Akshay Kumar, एक्टर बोले- 'मैं तब तक लटका रहूंगा, जब तक...'

Published: Wed, 11 Mar 2026 02:10 PM (IST)

अक्षय कुमार और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म ...और पढ़ें

भूत बंगला का नया पोस्टर हुआ रिलीज/ फोटो- Instagram

भूत बंगला का नया पोस्टर हुआ रिलीज/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्मों के बादशाह हैं, इस बात में कोई दोराय नहीं है। उन्होंने जब भी इस जोनर (Genre) में हाथ डाला है, उन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली ही है, फिर चाहे वह 'भूल भुलैया' हो या फिर 'स्त्री 2'।

अब उनकी और निर्देशक प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी जल्द ही फिल्म 'भूत बंगला' के साथ लौट रही है, जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें अक्षय चमगादड़ों के साथ एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया कि ऐसे लटकने का इरादा उनका कब तक है। 

अक्षय कुमार ने लिया उल्टा लटकने का फैसला

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो उनकी फिल्म 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार हैट लगाए और बैग टांगे पेड़ पर उल्टा लटके हुए हैं। एक्टर के पीछे डरावने जंगल का बैकग्राउंड है और उनके चारों ओर चमगादड़ उड़ रहे हैं। पोस्टर में अक्षय कुमार के चेहरे पर शरारत और हरकतों में पागलपन साफ-साफ झलक रहा है।

यह भी पढ़ें- कब आएगा Akshay Kumar की 'भूत बंगला' का टीजर? फिल्म को लेकर आया नया अपडेट

'भूत बंगला' का नया पोस्टर जितना मजेदार है, उससे ज्यादा दिलचस्प अक्षय कुमार का इंस्टाग्राम कैप्शन है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "मैं तब तक लटका रहूंगा, जब तक कल 'भूत बंगला' का टीजर रिलीज नहीं हो जाता है।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

12 मार्च को आएगा 'भूत बंगला' का टीजर

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर 12 मार्च को रिलीज होगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी टाइमिंग रिवील नहीं की है। खिलाड़ी कुमार के अलावा इस मूवी में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं।

bhoot bangala

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को शोभा कपूर और एकता कपूर की कंपनी 'बालाजी टेलीफिल्म्स' प्रोड्यूस कर रही है। 'भूत बंगला' 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- कॉपी निकला Bhooth Bangla का पहला गाना, 57 साल पुरानी फिल्म से है कनेक्शन?