विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhooth Bangla के डायरेक्टर ने बॉलीवुड हीरोज पर कसा तंज, बोले- 'एक्टर्स की मनमानी की वजह से मेकर्स...'

Published: Tue, 31 Mar 2026 04:45 PM (IST)

'भूत बंगला' के निर्देशक प्रियदर्शन ने हाल ही में बॉलीवुड हीरोज पर तंज कसते हुए कहा की आज के समय ...और पढ़ें

प्रियदर्शन ने बॉलीवुड हीरोज पर कसा तंज/फोटो- Instagram

प्रियदर्शन ने बॉलीवुड हीरोज पर कसा तंज/फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में मलयालम सिनेमा से अपनी जर्नी शुरू करने वाले दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन ने बॉलीवुड में भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। 'भागम भाग' से लेकर 'हेरा फेरी' तक, प्रियदर्शन का मुख्य फोकस कमर्शियल सिनेमा के साथ-साथ हमेशा बेहतरीन कंटेंट की तरफ भी रहा है।

अब वह 14 साल बाद एक बार फिर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ जुगलबंदी करते हुए नजर आएंगे। उनकी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अपनी अपकमिंग फिल्म पर बात करने के साथ-साथ प्रियदर्शन ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने का पूरा ठीकरा बड़े स्टार्स के सिर फोड़ा है।

'मेकर्स के पास क्रिएटिविटी दिखाने की छूट नहीं है'

हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए निर्देशक प्रियदर्शन ने बताया कि बॉलीवुड में कोई भी नया एक्सपेरिमेंट नहीं हो रहा है। निर्देशक ने कहा,

"मैं बॉलीवुड में कोई भी नया एक्सपेरिमेंट होता हुआ नहीं देख रहा हूं। मुझे लगता है कि इस इंडस्ट्री में सिर्फ एक्टर्स की ही चलती है। क्रिएटर्स के पास वह छूट नहीं है, मुझे ऐसा लगता है।" प्रियदर्शन ने यह भी साफ किया कि यह सिर्फ उनका ऑब्जर्वेशन है, कोई एक्सपर्ट कमेंट नहीं है। उन्हें यह पता होना चाहिए कि ग्लैमर से ज्यादा महत्वपूर्ण दर्शकों के लिए कंटेंट होता है।"

priyadarshan 111

यह भी पढ़ें- 'जिन्होंने फिल्म देखी, वो बेवकूफ...', Dhurandhar 2 को 'प्रोपेगेंडा' बताने पर प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी

मलयालम कंटेंट को प्रियदर्शन ने बताया बेस्ट

प्रियदर्शन ने मलयालम सिनेमा के तेजी से आगे बढ़ने और बॉलीवुड के पिछड़ने के कारणों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "पूरे भारत में एक नई पीढ़ी अपने सिनेमा के साथ उभर रही है। मुझे लगता है कि मलयालम फिल्में इसलिए अच्छा कर रही हैं क्योंकि उनके पास बजट भले ही कम हो, लेकिन उनका कंटेंट बहुत ही दमदार है। मलयालम सिनेमा में जो नए लड़के आए हैं, वे अपनी कहानी को बहुत ही दिलचस्प तरीके से कहते हैं। उन्हें अब एक बड़ी ऑडियंस मिल रही है, जिसका पूरा श्रेय ओटीटी (OTT) को जाता है। ऐसा बदलाव बॉलीवुड में नहीं हो रहा है।"

प्रियदर्शन

'भूत बंगला' की रिलीज डेट की बात की जाए तो, पहले यह मूवी 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन 'धुरंधर: द रिवेंज' के तूफान को देखते हुए रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 17 अप्रैल कर दी है। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के कहर के बीच टल सकती है अक्षय कुमार की Bhooth Bangla? क्या है नई रिलीज डेट