विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

164 मिनट तक थिएटर्स में होगा हॉरर कॉमेडी का भौकाल, Bhooth Bangla को सेंसर से मिली हरी झंडी

Published: Mon, 13 Apr 2026 04:32 PM (GMT+05:30)

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भूत बंगला को रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट मिल गया है।

अक्षय कुमार की भूत बंगला (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अक्षय कुमार की भूत बंगला (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. भूत बंगला को मिला सेंसर सर्टिफिकेट

  2. इतने घंटे की है हॉरर कॉमेडी फिल्म

  3. इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी भूत बंगला

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी 14 साल के लंबे इंतजार के बाद फिल्म भूत बंगला के जरिए सिनेमाघरों में वापसी करने जा रही है। भूल भुलैया और भागम भाग जैसी कई कल्ट कॉमेडी मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले अब अक्षय और प्रियदर्शन लंबे समय से भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 

इस बीच भूत बंगला के सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट, रन टाइम और एडवांस बुकिंग को लेकर ताजा जानकारी सामने आ रही है। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं-

भूत बंगला की जरूरी जानकारी

रिलीज से पहले हर मूवी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी से पास होना पड़ता है। इस आधार पर बीते 2 अप्रैल को भूत बंगला को भी सेंसर बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद अक्षय कुमार की इस अपकमिंग हॉरर कॉमेडी को U/A सर्टिफिकेट मिला है। इस मामले की जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर दी है। 

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla की खैर नहीं! थिएटर्स में लौट रही 51 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर, खर्च से 55 गुना ज्यादा की थी कमाई

bhoothbangla (1)

तरण के मुताबिक- फिल्म भूत बंगला को सेंसर बोर्ड ने UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है। इसके साथ ही फिल्म का टोटल रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट 52 यानी सेकेंड यानी 164 मिनट से ज्यादा का है। इसके अलावा फिल्म की एडवांस बुकिंग 14 अप्रैल मंगलवार यानी कल से ओपन हो जाएंगी। 

इस तरह से रिलीज से पहले तरण आदर्श ने भूत बंगला को लेकर अहम जानकारी साझा की है। मालूम हो कि अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू के साथ सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। आपको बता दें कि भूत बंगला की रिलीज डेट तो चार बार बदला जा चुका है। 

भूत बंगला का सबको इंतजार

कुछ दिन पहले भूत बंगला का शानदार ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया। जिसको देखने के बाद इस हॉरर कॉमेडी जॉनर वाली मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है। फिल्म में आपको अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, तब्बू, असरानी, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: महा मनोरंजन से भरपूर रहेगा हफ्ता, थिएटर्स से ओटीटी तक रिलीज होंगी ये नई मूवीज-सीरीज