Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Collection: रूह बाबा के आगे सिंघम ने तोड़ा दम, कमाई में निकली इतना आगे

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 09:35 PM (IST)

    कार्तिक आर्यन की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) का नाम शामिल हो गया है। इस फिल्म ने उनकी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म भूल भुलैया 2 को भी पीछे कर दिया है। हॉरर कॉमेडी का बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिख रहा है। फिल्म ने रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर सिंघम अगेन को पटखनी दी है।

    Hero Image
    सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 का कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन और विद्या बालन स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में गर्दा मचाए हुए है। फिल्म दीवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म का क्लैश रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन के साथ हुआ था लेकिन इसके बावजूद फिल्म के कलेक्शन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितना रहा भूल भुलैया 3 का कलेक्शन

    फिल्म 3 दिनों के अंदर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। ऐसी उम्मीद थी कि वीकेंड के बाद पहला मंडे कलेक्शन में कमी ला सकता है लेकिन मंजू धड़धड़ाते हुए इन सभी बाधाओं को पार करते हुए निकल गई। 'भूल भुलैया 3' ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन फिल्म ने 37 करोड़ की कमाई की जबकि तीसरे दिन 33.5 करोड़ और चौथे दिन 18 करोड़ और पांचवे दिन 10.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म का कुल कारोबार 134.13 करोड़ का हुआ है।

    यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 4: बेरहम 'मंजुलिका' को नहीं आया तरस, मंडे टेस्ट में 'सिंघम' को दी कड़ी टक्कर

    सिंघम अगेन  कुल कलेक्शन
    पहला दिन   43.5 करोड़ रुपए
    दूसरा दिन   42.5 करोड़
    तीसरा दिन  35.5 करोड़
    चौथा दिन 18 करोड़ रुपए
    पांचवा दिन 9.98 करोड़ रुपये
     टोटल 149.73 करोड़ रुपए

    कौन कितना पीछे और कौन आगे?

    इस हिसाब से देखा जाए तो सिंघम अगेन के पांचवे दिन का कलेक्शन भूल भुलैया 3 से कम है। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 जहां कॉमेडी की भरपूर है। वहीं सिंघम अगेन में आपको जबरदस्त एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा। भूल भुलैया में जहां आपको कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आए। वहीं सिंघम अगेन में अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ और सलमान खान ने ऑडियंस का मनोरंजन किया। रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन को दिलचस्प बनाने के लिए इसका आधार रामायण से जोड़ा और कई सितारों ने फिल्म में कैमियो किया।

    वहीं भूल भुलैया 3 में दर्शकों को सबसे ज्यादा जो चीज पसंद आई है, वो है इसका सस्पेंस। लास्ट में आपको इसमें एक मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेगा जोकि इसकी कहानी को और भी मनोरंजक बनाता है।

    यह भी पढ़ें: Singham Again Box Office Day 4: सोमवार की परीक्षा में बदला 'बाजीराव सिंघम' का सारा खेल, कमाई उड़ा देगी आपके होश