'भूल-भुलैया 2' की शूटिंग शुरू होने से पहले कियारा आडवाणी का ट्विटर एकाउंट हुआ हैक, दी चेतावनी
Kiara Advani Twitter Account Hacked कियारा इस साल सबसे सफल फ़िल्म कबीर सिंह में फीमेल लीड रोलम में नज़र आयी थीं। शाहिद कपूर के साथ उनकी पहली फ़िल्म थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। कबीर सिंह एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का ट्विटर एकाउंट हैक हो गया। उन्होंने इसकी सूचना इंस्टाग्राम के ज़रिए दी और अपने फॉलोअर्स से अनुरोध किया कि उनके स्टेटस में दिये गये संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करें। हालांकि उनके ट्विटर एकाउंट से कोई संदिग्ध लिंक पोस्ट नहीं किया गया।
कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में संदेश में लिखा था- मेरा ट्विटर हैक कर लिया गया था। हम इसे वापस पाने के लिए इस पर काम कर रहे हैं। कोई भी अजीबो-ग़रीब ट्वीट या लिंक को नज़रअंदाज़ करें। मेरे ट्विटर एकाउंट से भेजे गये किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करें। मेरा एकाउंट अभी भी हैक्ड है और यह लिंक मैंने नहीं भेजा है। कियारा ने यह ट्वीट मंगलवार रात को किया था। कियारा के ट्विटर एकाउंट से आख़िरी ट्वीट 3 अक्टूबर को किया गया था।
उनका ट्विटर एकाउंट ठीक हुआ या नही, इसकी तो जानकारी नहीं है, मगर बुधवार को दोपहर बाद उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट से भूल-भुलैया 2 की शूटिंग शुरू होने की सूचना साझा की थी। अनीस बज़्मी निर्देशित इस फ़िल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं।
And the journey begins🧟♀️🧟♀️🧟♀️#BhoolBhulaiyaa2 @TheAaryanKartik @BazmeeAnees @MuradKhetani @itsBhushanKumar @Cine1Studios @TSeries pic.twitter.com/loL9AVBagK — Kiara Advani (@advani_kiara) October 9, 2019
इस साल कियारा की फ़िल्म कबीर सिंह रिलीज़ हुई, जिसमें उन्होंने फीमेल लीड रोल निभाया। कबीर सिंह इस साल की अभी तक सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म है। तेलुगु फ़िल्म अर्जुन रेड्डी की इस रीमेक फ़िल्म में शाहिद कपूर ने लीड रोल निभाया था। कियारा अब इसके बाद दिसम्बर में रिलीज़ हो रही अक्षय कुमार की फ़िल्म गुड न्यूज़ में नज़र आएंगी। इसके बाद अगले साल ईद पर आ रही है अक्षय की लक्ष्मी बॉम्ब में भी कियारा आडवाणी नज़र आएंगी।
कियारा नेटफ्लिक्स की सीरीज़ लस्ट स्टोरीज़ से चर्चा में आयी थीं, जिसकी एक कहानी को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। इसका एक दृश्य काफ़ी चर्चित और विवादित रहा था। इस कहानी में कियारा विक्की कौशल के साथ पेयर अप हुई थीं।
इनके ट्विटर एकाउंट भी हो चुके हैं हैक
कियारा पहली बॉलीवुड सेलेब्रिटी नहीं हैं, जिनका सोशल मीडिया एकाउंट हैक हुआ हो। इससे पहले तमाम सेलेब्रिटीज़ एकाउंट हैक होने की सूचना देते रहे हैं। अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर के भी सोशल मीडिया एकाउंट हैक हो चुके हैं।