Move to Jagran APP

Bhojpuri Stars Real Wife:आम्रपाली नहीं ये है निरहुआ की असली पत्नी, मिलिए इन 5 भोजपुरी सितारों की हमसफर से

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं कई बार आम्रपाली दुबे को ही उनकी पत्नी समझ लेते हैं लेकिन उनकी पत्नी कोई और है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 07:30 AM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 08:24 AM (IST)
Bhojpuri Stars Real Wife:आम्रपाली नहीं ये है निरहुआ की असली पत्नी, मिलिए इन 5 भोजपुरी सितारों की हमसफर से
Bhojpuri Stars Real Wife:आम्रपाली नहीं ये है निरहुआ की असली पत्नी, मिलिए इन 5 भोजपुरी सितारों की हमसफर से

नई दिल्ली, जेएनएन। आज हिंदी सिनेमा की तरह ही भोजपुरी सिनेमा का विस्तार भी तेजी से बढ़ रहा है। भोजपुरी स्टार्स की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड सेलेब्स से कम नहीं है। वहीं कई भोजपुरी फल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हिंदी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। भोजपुरी सिनेमा को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए मोनज तिवारी, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), रवि किशन, पवन सिंह और खेसारीलाल यादव समेत कई स्टार्स ने कड़ी मेहनत की है। ऐसे में फैंस अपने भोजपुरी स्टार्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। आज हम आपको भोजपुरी सुपरस्टार्स की खूबसूरत पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चहिए जातने हैं उनके बारे में...

loksabha election banner

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने चंदा से की थी। खेसारी और चंदा की शादी फिल्मों में आने से पहले ही हुई थी। फिल्मों में आने से पहले दोनों दिल्ली में साथ में रहा करते थे। अब खेसारी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में शिफ्ट हो चुके हैं। खेसारीलाल यादव दो बच्चों एक बेटा ऋषभ और कृति यादव के पिता हैं। बता दें, कृति भोजपुरी फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू कर चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म 'दुल्हनिया गंगा पार के' थी।

पवन सिंह

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह फिल्मों के साथ ही अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहें। साल 2014 में पवन ने नीलम में से शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से 2018 में की थी। ज्योति संग उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी।

रवि किशन

भोजपुरी, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फिल्मों में काम चुके रवि किशन की का नाम प्रीति किशन है। रवि अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं। रवि और प्रीति के तीन बेटियां हैं। 

दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं कई बार आम्रपाली दुबे को ही उनकी पत्नी समझ लेते हैं। लेकिन उनकी रियल वाइफ का नाम मंशा है। मंशा के साथ निरहुआ ने साल 2000 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे आदित्य और अमित हैं। 

विक्रांत सिंह राजपूत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से ताल्लुक रखने वाले एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत ने भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा से शादी की थी। मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने 2017 में बिग बॉस में शादी की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.