Move to Jagran APP

निरहुआ-आम्रपाली की 'कलाकंद' का फर्स्ट लुक रिलीज, देसी अंदाज ने आए नजर

Dinesh Lal Yadav Nirahua And Amrapali Dubey Movie Kalakand First look Released निरहुआ और आम्रपाली अपनी आने वाली फिल्म ‘कलाकंद‘ में एक साथ नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में आउट कर दिया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Priti KushwahaPublished: Sat, 01 Oct 2022 10:51 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 10:51 PM (IST)
निरहुआ-आम्रपाली की 'कलाकंद' का फर्स्ट लुक रिलीज,  देसी अंदाज ने आए नजर
Bhojpuri Superstar Dinesh Lal Yadav Nirahua And Amrapali Dubey Movie Kalakand First look Released

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और सुपरहिट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों एक बार फिर से पर्दे पर साथ नजर आएंगे। निरहुआ और आम्रपाली अपनी आने वाली फिल्म ‘कलाकंद‘ में एक साथ नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में आउट कर दिया गया है। फर्स्ट लुक में दोनों काफी कमाल नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म के फर्स्ट लुक को निर्माता रत्नाकर कुमार ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। फिल्म के पोस्टर में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ नीलम गिरी और हरफनमौला कलाकार संजय पांडे भी नजर आ रहे हैं।

loksabha election banner

इस लुक में नजर आ रहे हैं निरहुआ

‘कलाकंद‘ के फर्स्ट लुक पोस्ट में आप देख सकते हैं कि निरहुआ सिर पर गमछा बांधे अपने देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं संजय पांडे अपने बालों को संभालते हुए दिख रहे हैं। पोस्टर में सुशील सिंह भी काफी कमाल नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आम्रपाली की प्यारी सी मुस्कान सभी का दिल चुरा रही है। बता दें कि जल्द ही दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर देखने को मिलेगा।

फिल्म में ये कलाकरों भी आएंगे नजर

भोजपुरी फिल्म ‘कलाकंद‘ में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ नीलम गिरी, सुशील सिंह, संजय पांडे, रीना रानी, संजीव मिश्रा, रचना यादव, अखिलेश शुक्ल, सनी शर्मा, संतोष पहलवान भी साथ नजर आएंगे। मूवी के निर्माता रत्नाकर कुमार, प्रोड्यूसर कुलदीप श्रीवास्तव, राइटर एंड डायरेक्टर संतोष मिश्रा, सहायक निदेशक विवेक कुमार मनी, डीओपी माही शेरला, म्यूजिक आर्या शर्मा, सिंगर विजय चौहान, शिल्पी राज, रविकांत कश्यप, शालिनी दुबे, प्रणव सिंह, ने दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.