Move to Jagran APP

Chhath Puja 2020: छठ पर अक्षरा सिंह का दर्द भरा गीत 'बनवले रहिह सुहाग' रिलीज, देखकर छलक जाएंगे आपके आंसू

त्योहार कोई भी हो लेकिन गानों के बिना वो अधूरा ही लगता है। इस खास मौके पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुरस्टार और सिंगर अक्षर सिंह एक नया छठ गीत लेकर आई हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का नया छठ गीत (Akshara Singh Chhath Geet) रिलीज हुआ है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 02:25 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 02:25 PM (IST)
Chhath Puja 2020: छठ पर अक्षरा सिंह का दर्द भरा गीत 'बनवले रहिह सुहाग' रिलीज, देखकर छलक जाएंगे आपके आंसू
Bhojpuri Superstar Akshara Singh Chhath Geet Banwale Rahiye Suhaag Viral On Youtube Watch Video Online

नई दिल्ली, जेएनएन। Akshara Singh Chhath Geet : दिवाली के बाद अब छठ महापर्व की तैयारियां जोरों से शुरू हो गई है। इसे बिहार सहित पूर्वी उत्तर प्रेदश में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार को लेकर लोग पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। चार दिवसीय इस महापर्व की शुरुआत छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से ये महापर्व शुरू हो जाता है। वहीं गुरुवार को खरना और शुक्रवार को शाम को सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया जाएगा। त्योहार कोई भी हो लेकिन गानों के बिना वो अधूरा ही लगता है। इस खास मौके पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुरस्टार और सिंगर अक्षर सिंह एक नया छठ गीत लेकर आई हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का नया छठ गीत (Akshara Singh Chhath Geet) रिलीज हुआ है। इस गाने के बोल हैं- 'बनवले रहिह सुहाग...' यह गाना यूट्यूब पर अब धमाल मचा रहा है।

loksabha election banner

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह छठ महापर्व पर हर साल ही अपना गाना लेकर आती हैं। वहीं इस साल भी उन्होंने ऐसा ही किया। लेकिन अक्षरा का इस साल का गीत काफी अलग है। उनका ये गाना बेहद इमोशनल और दिल को छू लेने वाला है। 'बनवले रहिह सुहाग...' में यही इमोशन्स इस गाने को खास बनाते हैं। 

अक्षरा सिंह का 'बनवले रहिह सुहाग...' गाना यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने आवाज दी है और इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। वहीं इसके म्यूजिक की बात करें तो इस गाने को संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। गाने के डायरेक्टर शैलेश पाराशर हैं। वहीं अक्षरा सिंह के साथ लीड रोल में राजकुमार सिंह नजर आ रहे हैं। ये गाना अपको भी भावुक कर देगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.