विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pawan Singh: पावर स्टार पवन सिंह का गाना 'भोला जी के टोला' ने मचाया धमाल, लाखों व्यूज के साथ हो रहा वायरल

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 12 Aug 2023 04:52 PM (GMT+05:30)

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। उनका अभिनय और उनकी गायकी दोनों ही लोगों का दिल छू ...और पढ़ें

Still Image of Pawan Singh from Song Bholaa Ji Ke Teela
Still Image of Pawan Singh from Song Bholaa Ji Ke Teela

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा में अलग मिजाज का करिश्मा होता है। यहां संगीत प्रेमियों का अपना ही टेस्ट है। पक्की देसी भाषा और नृत्य में भी यही अंदाज अपनाने वाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कला काफी अलग और निराली है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पावर स्टार पवन सिंह नया गाना 'भोला जी के टोला' रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन सिंह बिल्कुल अलग रूप और अंदाज में नजर आ रहे हैं।

रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना

सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह भगवान शिव के दर पर जाने की अपील करते हैं, जो कि वीडियो के अनुसार श्रद्धालुओं को पसंद आ रहा है। यह गाना जाने माने म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाने को महज कुछ ही समय में लाखों के व्यूज मिल चुके हैं और अब यह तेजी से वायरल भी हो रहा है। बता दें कि पवन सिंह के गाने इस सावन भी खूब देखे और सुने जा रहे हैं, जो कड़ी में अब यह गाना भी जुड़ गया है।

शिव भक्तों के लिए निःस्वार्थ भाव से बनाया

पवन सिंह का पावर उनकी कला में बखूबी दिखता है। इस वजह से जब भी कोई नया गाना और फिल्म लेकर आते हैं, उनके फैंस टूट पड़ते हैं और उनके प्रोजेक्ट को खूब इन्जॉय भी करते हैं। यही वजह है कि जब उनका गाना 'भोला जी के टोला' रिलीज हुआ, तब देखते ही देखते इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। कहा जा रहा है कि यह गाना भी रिकार्ड बनाएगा।

पवन सिंह कहते हैं कि उन्होंने यह गाना भगवान शिव के भक्तों के लिए निःस्वार्थ भाव से बनाया है। इसलिए बस सबों का आशीर्वाद चाहिए। पवन सिंह ने कहा कि सावन एक विशेष महीना होता है। भोले बाबा के लिए गीत गुनगुना मुझे अच्छा लगता है। इसलिए हर साल मैं एक से बढ़कर एक गाना लेकर आता हूं और आगे भी आता रहूंगा।

बता दें कि गाना 'भोला जी के टोला' को पवन सिंह ने गाया है। इसके म्यूजिक वीडियो में बेबी काजल और पवन सिंह नजर आए हैं। इस खूबसूरत गाने के गीतकार विजय चौहान हैं, जबकि संगीतकार विकास यादव हैं। निर्देशक रवि पंडित हैं। परियोजना समन्वय ओम प्रकाश पांडे और परिकल्पना दीपक सिंह ने किया है।