Sasura Me Mard Ke Dard Ho: पवन सिंह ने दूसरी पत्नी से तलाक की पेशी के बाद रिलीज किया नया गाना, देखें वीडियो
Sasura Me Mard Ke Dard Ho भोजपुरी इडस्ट्री के स्टार सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने इन दिनों दो वजहों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। फैमिली कोर्ट में पेश होने के एक दिन बाद पवन सिंह ने अपना नया गाना रिलीज किया है।
नई दिल्ली, जेएनएनl Sasura Me Mard Ke Dard Ho: भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले सिंगर और एक्टर पवन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। ताजा मामले में वो अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। पिछले दिनों पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी से तलाक को लेकर कोर्ट में अर्जी दी थी। गुरुवार इस मामले पर सुनवाई को लेकर पवन सिंह आरा के फैमली कोर्ट पहुंचे और अपनी बात रखी। इस दौरान उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी कोर्ट में मौजूद रहीं।
उनकी कोर्ट में पेशी को लेकर एक दिन का वक्त बीता है। इस बीच, पवन सिंह ने एक नया सॉन्ग 'ससुरा में मर्द के दर्द हो' रिलीज किया है। रिलीज के बाद से ही ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, पवन सिंह के सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी है। उनके मिलियन में फॉलोअर्स हैं।
पवन सिंह ने 'ससुरा में मर्द के दर्द हो' गाने को 27 मई को रिलीज किया है। इसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने को अब तक करीब पांच लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में पवन सिंह गरिमा परिहार के साथ नजर आए हैं। इससे पहले भी वह एक प्रोजेक्ट में गरिमा परिहार के साथ देखे जा चुके हैं।
Also Read- खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे सहित इन भोजपुरी स्टार्स ने बदला अपना लुक, बदलाव देखकर हैरान होंगे फैंस
जानकारी के मुताबिक, दोनों ने लगभग 20 मिनट तक कोर्ट के सामने अपनी बात रखी है। पवन सिंह के वकील के मुताबिक, पवन सिंह और उनकी पत्नी ने भविष्य में साथ रहने से मना किया है। भोजपुरी कलाकार पवन सिंह के वकील सुदमा सिंह ने बताया कि कोर्ट में दोनों पक्ष ने आगे साथ नहीं रहने की बात कही है। उन्होंने बताया कि पवन सिंह ने कोर्ट में कहा है कि वे ज्योति सिंह को अपनी पत्नी के रूप में नहीं रखेंगे, वहीं ज्योति सिंह ने भी साथ रहने से मना किया है। जज ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष साथ रहने को लेकर राजी नहीं हुए।
Also Read- सलमान खान की फिल्म Kabhi Eid Kabhi Diwali से डेब्यू को लेकर शहनाज गिल हुईं कंफ्यूज, ये है बड़ी वजह
पवन सिंह पर दूसरी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
पिछली सुनवाई के दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के वकील ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि भोजपुरी स्टार ने दो बार ज्योति सिंह का गर्भपात कराया है। पवन सिंह की पत्नी ने पर शादी के बाद प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। ज्योति सिंह पिछले कई महीनों से पवन सिंह से अलग रह रही हैं। बताया जाता है कि वे अब अपने मायके में रह रही हैं। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है।
2018 में पवन सिंह ने ज्योति से की थी शादी
भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ शुरू से विवादों से भरी रही है। पवन सिंह ने पहली पत्नी नीलम से 2014 में शादी की थी। पहली पत्नी की मौत के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से शादी की थी।
देखें वीडियो-
View this post on Instagram