Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुंगी में खेसारी लाल यादव ने रक्षा गुप्ता के साथ किया रोमांस, वीडियो हुआ वायरल

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Sun, 29 May 2022 11:46 AM (IST)

    Khesari Lal Yadav Latest Bhojpuri Song भोजपुरी सिनेमा के स्टार गायक खेसारी लाल यादव का एक गाना इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में वह रक्षा गुप्ता के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैें।

    Hero Image
    लुंगी में खेसारी लाल यादव ने रक्षा गुप्ता के साथ किया रोमांस, वीडियो हुआ वायरल

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khesari Lal Yadav Latest Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा देशभर में तेजी से पॉपुलर हो रहा है। खासकर यहां से गानों को वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री के गानों पर आपको करोड़ों व्यूज मिलेंगे। खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग, कॉमेडी और बेहतरीन आवाज के लिए जाने जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनका नया गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस गाने को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खेसारी लाल के साथ ‘दुरे रही राजा जी’ (Dure Rahi Raja Ji) गाने में रक्षा गुप्ता भी हैं।

    भोजपुरी के इस गाने को ना सिर्फ खेसारी लाल पर फिल्माया गया है, बल्कि इसे आवाज भी उन्होंने ही दी है। यानी यह गाना ‘दुरे रही राजा जी’ (Dure Rahi Raja Ji) खेसारी लाल ने गाया है। इस गाने को अखिलेश कश्यप और संतोष राजा ने लिखा है। महज दो हफ्ते पहले रिलीज हुए इस गाने को YouTube पर अब तक 4,356,963 बार देखा जा चुका है। गाने को Khesari Music World यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है।

    इस गाने में खेसारी और रक्षा एक दूसरे के साथ चारपाई पर रोमांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में उन्होंने सफेद शर्ट और काली लुंगी पहन रखी है। वहीं रक्षा गुप्ता ने भी सफेद शर्ट और लुंगी पहन रखी है। इस गाने को म्यूजिक एबी गुप्ता ने दिया है। इस गाने को 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

    आपको बता दें कि भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। खेसारी लाल की पहले और अब की तस्वीर देखें तो समझ आएगा कि उन्होंने समय के साथ अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है। बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ विदेशों में भी उनके लाखों फैंस हैं, जो न केवल उनकी एक्टिंग को पसंद करते हैं, बल्कि सिंगिंग की भी तारीफ करते हैं।

    फिल्मी दुनिया में जिसे फैंस खेसारी लाल यादव के नाम के नाम से जानते हैं, दरअसल उनका असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। इसके बावजूद इनका असली नाम बहुत कम लोग ही जानते होंगे, उन्हें लाखों फैंस खेसारी लाल यादव के नाम से जानते हैं। खेसारी लाल यादव को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला से' हासिल हुई। साल 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो भोजपुरी फिल्म जगत के स्टार बन गए। वे अपनी गायकी में ठेठ देहाती भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्मों में गीतों को खुद आवाज दी है।

    ये भी पढ़ें- Cannes Film Festival 2022: दीपिका पादुकोण ने व्हाइट रफल साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा, देखें तस्वीरें

    देखें वीडियो-