Move to Jagran APP

Maai Achara Dhaile Rahiha Song: नवरत्न पांडे और प्रियंका सिंह का देवी गीत 'माई आँचरा ओढ़इले रहिहस' रिलीज, अपने देखा क्या ?

नवरात्रि शुरू होने के पहले से ही कई देवी गीत एक के बाद एक रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में देवीभक्तों का उत्साह बढ़ाने के लिए हर दिन मां पर आधारित भोजपुरी गीत रिलीज हो रहे हैं। इसी बीच अब एक नया देवी गीत रिलीज हुआ है।

By JagranEdited By: Priti KushwahaPublished: Wed, 28 Sep 2022 05:42 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 05:42 PM (IST)
Maai Achara Dhaile Rahiha Song: नवरत्न पांडे और प्रियंका सिंह का देवी गीत 'माई आँचरा ओढ़इले रहिहस' रिलीज, अपने देखा क्या ?
Photo Credit : Maai Achara Dhaile Rahiha youtube

नई दिल्ली, जेएनएन। Maai Achara Dhaile Rahiha Song: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। मां के भक्त उनकी आराधना में लीन हैं। देवी भक्ति का पावन त्योहार मां के गीतों के बिना कुछ अधूरा सा लगता है। वहीं नवरात्रि शुरू होने के पहले से ही कई देवी गीत एक के बाद एक रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में देवीभक्तों का उत्साह बढ़ाने के लिए हर दिन मां पर आधारित भोजपुरी गीत रिलीज हो रहे हैं। इसी बीच अब एक नया देवी गीत रिलीज हुआ है, जो यूट्रयूब पर धमाल मचा रहा है। ये गाना  इस समय काफी ज्यादा देखे व सुने जाते हैं। आपको बातें कि एक बा फिर से भोजपुरी सिंगर नवरत्न पांडेय और भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट सिंगर प्रियंका सिंह का नया देवी भक्ति गीत ‘माई आँचरा ओढ़इले रहिहस‘   रिलीज हुआ है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।  

loksabha election banner

देवी की भक्ति में डूबे आए नजर

देवी भक्ति गीत ‘माई आँचरा ओढ़इले रहिहस‘ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख व सुना जा सकता है। इस गाने के बोल बेहद प्यारे हैं और इसे सुनकर आप भी देवी की भक्ति में डूबते नजर आएंगे। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस गाने के वीडियो में नवरत्न पांडेय के साथ अभिनेत्री धनी गुप्ता नजर आ रही हैं।  दोनों का डांस और अंदाज देवी के भक्तों को अपना दीवाना बना रहा है। वहीं धनी गुप्ता ने अपनी मनमोह प्रस्तुति देकर इस सॉन्ग को और भी खूबसूरत बना दिया है। धनी जितनी खूबसूरत हैं, उनके  एक्सप्रेसशन और डांस उससे भी कहीं ज्यादा अच्छे हैं। उन्होंने प्रियंका सिंह के इस गाने को चार चांद लगा दिया।

इन लोगों ने भी दिया साथ

आपको बता दें कि नवरत्न पांडेय, धनी गुपता और प्रियंका सिंह के इस गाने ‘माई आँचरा ओढ़इले रहिहस‘ के इस गाने के बोल अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं। वहीं इसका संगीत छोटू रावत ने दिया है। देवी गीत का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। साथ ही इसके वीडियो के डायरेक्टर रवि पंडित हैं, जबकि वीडियो को कोरियोग्राफ विशाल गुप्ता ने किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.