BHOJPURI SONG: यूट्यूब पर धमाल मचा रहा निरहुआ-आम्रपाली का ये गाना, देखा गया एक करोड़ बार
दिनेशलाल यादव और आम्रपाली दुबे जल्द ही अपनी अपकमिंग मूवी मुकद्दर का सिकंदर में नजर आने वाले हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों स्टार्स ने एक नहीं बल्कि कई भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम किया है। उनका कोई भी विडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल ही में दिनलेश लाल और आम्रपाली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों स्टार्स का ये वीडियो लेटेस्ट नहीं बल्कि पुराना है। अबतक उनके इस वीडियो को करोड़ों बार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
दिनेशलाल यादव और मशहूर आम्रपाली यह वीडियो फिल्म 'निरहुआ चलल ससुराल 2' के एक गाने 'चद्दर हिली की न जान' का है। इस वीडियो को यूट्यूट पर 26 अगस्त, 2016 में रिलीज किया गया था। ये वीडियो इंटरनेट प छाया हुआ है। इस वीडियो को अबतकब 12,718,993 बार देखा जा चुका है। गाने में आम्रपाली और दिनेशलाल की रोमांटिक कैमेस्ट्री देखने के मिल रही है। गाने में हमेशा ही तरह आम्रपाली काफी हॉट नजर आ रही हैं।
दिनेश लाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' में नजर आने वाले हैं। इन दिनों वह 'मुकद्दर का सिकंदर' की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म 'एसके फिल्म्स एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं। इस मूवी में शमीम खान भी नजर आने वाले हैं। बात दें कि हाल ही में आम्रपाली दुबे का एक नया गाना 'लगा के वेस्लीन' रिलीज हुआ है। ये गाना खेसाली लाल की आने वाली फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना 3' का है। यह एक फुट टैपिंग ट्रैक है, जो उनके फैंस को काफी पंसद आ रहा है। अम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'आ गया मेरा गाना, प्लीज जरूर देखिएगा।'