नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Holi Song Ghare Sab Pardeshiya Aile: भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अपने धमाकेदार गाने से सबके दिलों पर राज करने वाले सिंगर एक्टर रितेश पांडेय एक बार फिर से नया गाना लेकर आए हैं। रितेश इस बार होली गीत से अपने दर्शकों को रंगते नजर आ रहे हैं। रितेश का होली गीत 'घरे सब परदेसिया अइले' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है।

रितेश संग शिल्पी राज की आवाज ने चलाया जादू

रितेश पांडेय का यह होली गीत सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही पहले दिन ही इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला और इसे अब तक काफी बार देखा जा चुका है। रितेश के साथ उनके इस होली सॉन्ग में म्यूजिक सेंसेशन शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने रितेश पांडेय के साथ मिलकर प्लेबैक सिंगिंग किया है जो अब दर्शकों को वह पसंद भी आ रहा है।

गीतों के बगैर फीका है होली का रंग  

होली गीत 'घरे सब परदेसिया अइले' को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा होगी गीत के बिना इस त्यौहार का मजा अधूरा है। लोकगीत से लेकर आज सिनेमा और एल्बम के गीतों के बगैर होली का रंग कहां चढ़ता है। होली गीत 'घरे सब परदेसिया अइले' में रितेश पर होली के रंगों का नशा साफ देखा जा सकता है।

रितेश संग कोमल की केमिस्ट्री की जा रही है पसंद

गाने में उनके साथ कोमल सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में कोमल नीले रंग की लहंगा चोली में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाने को लेकर रितेश ने कहा वो हमेशा ही अपने दर्शकों की पसंद का पूरा ध्यान रखते हैं। आपको बता दें कि इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश के साथ कोमल सिंह की केमिस्ट्री दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। लिरिक्स मंजी मीत का है और म्यूजिक दिया है आशीष वर्मा ने जबकि कोरियोग्राफर बॉबी जंक्शन है।                                                 

Edited By: Priti Kushwaha