विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पवन सिंह ने पोछे स्मृति सिन्हा की 'बेवफाई के आंसू', ऐसा छलका धोखा देने का दर्द, वायरल हुआ वीडियो सॉन्ग

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 08 Jul 2023 05:13 PM (GMT+05:30)

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी दमदार आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

File Photo of Pawan Singh and Smriti Sinha
File Photo of Pawan Singh and Smriti Sinha

HighLights

  1. पवन सिंह अपनी दमदार अदाकारी और खूबसूरत आवाज के लिए जाने जाते हैं।
  2. आए दिन उनके गाने रिलीज होते हैं।
  3. पवन सिंह का लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग भी हो रहा वायरल।

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने अपने हर गाने से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। फैंस को उनके सॉन्ग्स और डांस करने की स्टाइल खासी पसंद आती है। यही वजह है कि उनका कोई भी नया गाना आते ही 24 घंटों में वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक और गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल 'बेवफाई के आंसू' है। 

रिलीज हुआ पवन सिंह का 'बेवफाई'

पवन सिंह के हर गाने का अलग ही मूड होता है, जो दर्शकों को कभी गम में तो कभी खुशी में झूमने को मजबूर कर देता है। ऐसा ही उनका नया गाना भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। यह सैड सॉन्ग है, जिसमें पवन सिंह अपनी प्रियतमा एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा को मनाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं, और उनसे अपनी बेवफाई के लिए माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं।

सॉन्ग में देखने लायक है दोनों की केमेस्ट्री

गाने के बोल हैं, 'कहते हैं कि बेवफाई के आंसू तोहके दिहनी सनम, खुद के नजर में अब त गिर गइल बानी हम...।' पवन सिंह और स्मृति सिन्हा पर फिल्माए गए इस वीडियो सॉन्ग में दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक है। इसका फिल्मांकन लंदन में इनडोर और आउटडोर में रमणीय लोकेशन पर किया गया है। इस गाने को में पवन सिंह ने गाया है। गाने का गीत-संगीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाया गया है। इस गाने में उनकी जोड़ी खूब जम रही है।

पवन सिंह और स्मृति सिन्हा के शानदार अभिनय से सजा यह गाना हर किसी का मन मोह रहा है। इस सांग के गीतकार और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं, जो इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं। जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एवं यशी फिल्म्स कृत फिल्म बेवफा सनम के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं।