Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेसारी लाल यादव के 'हमार जिला' ने मचाई धूम, कोमल सिंह के साथ रोमांटिक जोड़ी ने उड़ाया गर्दा

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 05:50 PM (IST)

    Khesari Lal Yadav खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के वह चुंनिंग स्टार हैं जिनकी परफॉर्मेंस को अधिकतर सराहना मिली है। अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मनोरंजन करने वाले खेसारी का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।

    Hero Image
    File Photo of Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा में टैलेंट की कमी नहीं है। खासकर तब जब बात खेसारी लाल यादव की हो। उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को कई ऐसे गाने दिए हैं, जिसे सुनना लोग आज भी पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव को म्यूजिक की दुनिया में पहली सफलता 'माल भेटाई माल' एल्बम से मिली। इसके बाद उन्होंने कई सॉन्ग रिलीज किए। हाल ही में उनका गाना 'हमार जिला' रिलीज हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म और गाने के लिए खेसारी करते हैं खूब मेहनत

    खेसारी लाल यादव के सॉन्ग 'हमार जिला' रिलीज होते ही मिनटों में वायरल हो गया। गाने को 1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस मौके पर खेसारी ने कहा, ''मैं अपने काम को सर्वोपरि मानता हूं, जो भोजपुरी समाज के दर्शकों के लिए मनोरंजन का काम करती है। इसलिए मैं दिन रात एक कर अपने फिल्म और गानों की मेकिंग में खुद को झोंक देता हूं। यही वजह है कि आज मैं एक बार फिर से आपने श्रोताओं के सामने एक नए धमाकेदार गाने के साथ खड़ा हूं।''

    रिलीज होने वाला है एक और गाना

    उन्होंने आगे कहा कि 'हमार जिला' एक बेहतरीन गाना है। इस गाने में उनके साथ कोमल सिंह नजर आईं हैं। आगे भी ऐसे एक से बढ़कर एक गाने लेकर आएंगे। उन्होंने बताया कि उनका एक और गाना रिलीज होने वाला है। इसके लिए लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

    सफलता का नहीं होता कोई शॉर्टकट

    खेसारी लाल यादव बोले, ''सफलता को कोई शॉर्ट कट नहीं होता है। मैं मेहनत करता हूं, तो चीजें अच्छी बनती हैं। इसलिए सब से कहूंगा कि आप भी मेहनत से अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें।''

    गौरतलब है कि गाना 'हमार जिला' को खेसारी लाल यादव ने नेहा राज के साथ मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स विशाल भारती के हैं। म्यूजिक श्याम सुंदर (आदिशक्ति) का है। यह सॉन्ग आदिशक्ति फिल्म्स से रिलीज हुआ है।

    खेसारी लाल यादव वर्कफ्रंट

    अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने अब तक 'दबंग सरकार', 'नागदेव', 'बलम जी आई लव यू', 'डमरू', 'संघर्ष' और 'कुली नंबर वन' सहित कई फिल्मों में दमदार अदाकारी का परिचय दिया है।