Move to Jagran APP

Bhatijwa Ke Mausi Jindabad: खेसारी लाल का नया गाना यूट्यूब् पर मचा रहा धमाल, देखा गया करोड़ों बार

खेसारी लाल का नए गाने के बोल हैं भतीजवा के मौसी जिंदाबाद। ये गाना सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 12:29 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 12:29 PM (IST)
Bhatijwa Ke Mausi Jindabad: खेसारी लाल का नया गाना यूट्यूब् पर मचा रहा धमाल, देखा गया करोड़ों बार
Bhatijwa Ke Mausi Jindabad: खेसारी लाल का नया गाना यूट्यूब् पर मचा रहा धमाल, देखा गया करोड़ों बार

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री के हिट स्टार्स की लिस्ट में गिने जाते हैं। खेसारी लाल यादव ने अबतक कई भोजपुरी हिट फिल्में दी हैं। वहीं पिछले दिनों खेसारी लाल यादव 'बिग बॉस 13' के घर में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे थे। लेकिन बिग बॉस के घर में उनका सफर ज्यादा दिनों तक जारी नहीं रहा और वह घर से बेघर हो गए। खेसारी लाल एक एक्टर होने के साथ ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उनकी फिल्मों के साथ ही उनके गानों को भी काफी पसंद किया जाता है। उनके गानें रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचाते हैं। वहीं हाल ही में उनका एक नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है। उनके इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनका ये गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

loksabha election banner

खेसारी लाल का नए गाने के बोल हैं 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद'। ये गाना सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' गाने को खेसारी लाल ने खुद गाया है। उनके साथ इस गाने को अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने को संगीत श्‍याम सुंदर ने दिया है। इस धमाकेदार गाने को अखिलेश कश्‍यप ने लिखा है।

आपको बता दें कि खेसारी लाल के इस गाने को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अबतक इस  सॉन्‍ग को यूट्यूब पर 5 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है। गाने की बात करें तो खेसारी लाल यादव के साथ इसमें एक्‍ट्रेस अनीषा पांडेय नजर आ रही हैं। वहीं गाने में खेसारी रंग में रंगे मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। इस गाने को 5 फरवरी को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' गाने को सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने डायरेक्‍ट किया है। बता दें कि खेसारी को पहली सफलता उनके भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी। उसके बाद वह लगातार कई हिट गानें दे चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.