विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhojpuri सिंगर गुंजन सिंह के गाने 'देवघर से हरिहर चूड़िया लेले अईहा' ने किया धमाल, मिले इतने मिलियन व्यूज

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 14 Jul 2023 05:14 PM (GMT+05:30)

भोजपुरी गानों का फैंस में एक अलग ही क्रेज है। यूपी और बिहार में भोजपुरी स्टार्स हो या सिंगर्स उनकी ...और पढ़ें

Bhojpuri Singer Gunjan Singh and Shipi Raj New Sawan Song Devghar Se Harihar Chudiya Lele Aiha Gets Million Views/Youtube
Bhojpuri Singer Gunjan Singh and Shipi Raj New Sawan Song Devghar Se Harihar Chudiya Lele Aiha Gets Million Views/Youtube

HighLights

  1. भोजपुरी गाने ''देवघर से हरिहर चूड़िया लेले अईहा' ने मचाया धमाल
  2. गुंजन सिंह और शिल्पी राज के गाने को मिले मिलियन में व्यूज
  3. भोलेनाथ को सावन के महीने में डेडीकेट किया गाना

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song: सावन के महीना है, ऐसे में हर कोई भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं। अब तक 'हर-हर शंभू' और 'भोले बाबा तेरी क्या ही बात है जैसे गानों ने फैंस का खूब दिल जीता है। अब हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर गुंजन सिंह ने सावन के महीने में शिव भगवान को एक गाना अर्पित किया है।

सावन के महीने में उनके नए गाने "देवघर से हरिहर चूड़िया लेले अईहा" हाल ही में रिलीज हुआ है और इस गाने ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है। गुंजन सिंह और शिल्पी राज की आवाज में गाया गया ये भोजपुरी गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

भोजपुरी गाने को यू-ट्यूब पर अब तक मिले इतने व्यूज

'देवघर से हरिहर चूड़िया लेले अईहा' गाने को अब तक 5 लाख से अधिक लोगों ने यूट्यूब पर देखा और खूब प्यार लुटाया। सावन के महीने में भी सोशल मीडिया पर ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। चाहे देवघर जा रहे श्रद्धालु हो या घरों में पूजा करने वाले शिव भक्त हर किसी की जुबान पर ये गाना चढ़ चुका है।

इतना ही नहीं इस गाने पर श्रद्धालु शॉर्ट्स और रील्स भी बना रहे हैं। "देवघर से हरिहर चूड़िया लेले अईहा" गाने को गुंजन सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर गुंजन सिंह ने कहा, "बाबा भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है और उनकी भक्ति में यह एक मेरा छोटा सा गीत समर्पित है"।

भोलेनाथ के परम भक्त हैं गुंजन सिंह

गुंजन सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि वह भगवान भोलेनाथ के परम भक्त हैं और हर साल वह उनके लिए एक गीत अवश्य बनाते हैं, जिसे शिवभक्त श्रद्धालुओं का खूब प्यार और स्नेह मिलता है। गुंजन कहते हैं कि, "इस बार भी हम भगवान शिव और उनके श्रद्धालुओं के लिए यह खूबसूरत प्यारा सा गीत लेकर आए हैं उम्मीद है हर किसी को आशीर्वाद और प्यार जरूर मिलेगा।

इस गाने में भगवान शिव की महिमा का बखान किया गया है जिससे आप जरूर रूबरू होंगे लेकिन इसमें आपको नयापन देखने को मिलेगा"। इस गाने का लिरिक्स अमन अलबेला ने तैयार किये हैं, जबकि म्यूजिक पप्पू भाई का है।