Move to Jagran APP

Bhojpuri Song-Lover: वायरल स्टार राकेश मिश्रा का धमाकेदार गाना 'लभर' रिलीज, मेघा शर्मा की अदाओं ने मचाया बवाल

Bhojpuri Song Lover भोजपुरी सिनेमा के एक्टर और सिंगर राकेश मिश्रा अपनी गायकी के लिए जाने जाते हैं। राकेश का आए दिन गाना रिलीज होता रहता है। वहीं उनके नए गानों के साथ पुराने सॉन्ग भी वायरल होते रहते हैं। फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaPublished: Sat, 28 Jan 2023 04:41 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2023 04:41 PM (IST)
Bhojpuri Song-Lover: वायरल स्टार राकेश मिश्रा का धमाकेदार गाना 'लभर' रिलीज, मेघा शर्मा की अदाओं ने मचाया बवाल
Photo Credit : Rakesh Mishra Megha Sharma

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song - Lover: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने आए दिन रिलीज होते रहते हैं। इसी बीच एक और धमाकेदार गाना रिलीज हो गया है। भोजपुरी में कई हिट गाने देने वाले सिंगर और अभिनेता राकेश मिश्रा का एक और धमाकेदार रोमांटिक गाना 'लभर' रिलीज हो गया है। ये गाने को टी सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को उनके फैंस और भोजपुरी के ऑडियंस खूब पसंद कर रहे हैं।

loksabha election banner

मेघा शर्मा के लटकों-झटकों ने लूटा फैंस का दिल

राकेश मिश्रा ने यह गाना भोजपुरी की खूबसूरत आवाज की मल्लिका प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। प्रियंका इंडस्ट्री की जानी मानी प्लेबैक सिंगर हैं। गाने का म्यूजिक वीडियो काफी बोल्ड है। इस में राकेश मिश्रा खुद भी नजर आए हैं और उनके साथ खूबसूरत अदाकारा मेघा शर्मा ने भी मिलकर धमाल मचाया है। 'लभर' गाने में राकेश मिश्रा के साथ मेघा जमकर ठुमके लगा रही हैं। ये एक बेहद ही रोमांटिक गाना है। इस सॉन्ग को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। ये एक रोमांटिक गाना है, जो युवाओं को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, 'लभर' हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आने वाला है।                                                        

लिरिक्स संजय पांडे ने लिखा है

आपको बता दें कि राकेश मिश्रा के 'लभर' सॉन्ग को रिलीज होने के बाद इस पर कई रील्स बन रहे हैं। इसके लिरिक्स संजय पांडे ने लिखा है। इसमें खूबसूरत म्यूजिक अभिषेक तिवारी का है। डायरेक्शन एनके फिल्म्स का है, जबकि प्रोडक्शन वीके फिल्म्स के द्वारा किया गया है और कोरियोग्राफर अनूप राय का हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.