Move to Jagran APP

BIPL 2020: आज से शुरू हुआ भोजपुरी स्टार्स के बीच क्रिकेट का 'महायुद्ध', हसीनाएं भी देंगी साथ, जानें 'बीआईपीएल' का पूरा शेड्यूल

मशहूर फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमियर लीग के ‘ब्रांड एंबेसडर’ होंगे।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 12:19 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 12:36 PM (IST)
BIPL 2020: आज से शुरू हुआ भोजपुरी स्टार्स के बीच क्रिकेट का 'महायुद्ध', हसीनाएं भी देंगी साथ, जानें 'बीआईपीएल' का पूरा शेड्यूल
BIPL 2020: आज से शुरू हुआ भोजपुरी स्टार्स के बीच क्रिकेट का 'महायुद्ध', हसीनाएं भी देंगी साथ, जानें 'बीआईपीएल' का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह ही आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी ऊंचाईयों केा छू रहा है। यहां के भोजपुरी स्टार्स की फैंन फॉलोइंग बॉलीवुड स्टार्स के कम नहीं है। वहीं कई ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे तक छोड़ दिया है। भोजपुरी इंडस्ट्री को यहां तक पहुंचाने में मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), पवन सिंह जैसे स्टार्स का बड़ा योगदान रहा है। इसी बीच अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स के बीच अब क्रिकेट युद्ध होने वाला है। मौका होगा 'भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमियर लीग' का अब इस स्टार्स के हाथ में आपको बल्ला और गेंद नजर आने वाले हैं और ये मैदान में चौके, छक्के मारते दिखेंगे। तो चहिए जानते हैं 'बीआईपीएल' की पूरी डिटेल...

prime article banner

 

View this post on Instagram

#bipl4 @dishoom

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स के बीच क्रिकेट का महायुद्ध 'भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमियर लीग' आज से शुरू हो गया है। क्रिकेट के मैदान में मनोज तिवारी से लेकर रवि किशन और दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' तक हाथों में बल्ला और गेंद थामे एक दूसरे को आंखे दिखाते और जोर लगाते नजर आएंगे। इस लीग का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम ​में किया जा रहा है। ये आज यानी 20 फरवरी से शूरू होकर 23 फरवरी तक चलेगा। मशहूर फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव इसके ‘ब्रांड एंबेसडर’ होंगे। वहीं इन स्टार्स का साथ देने के लिए भोजपुरी फिल्मों की हॉट हसीनाएं भी होंगी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। अब देखना होगा कि इस बार भोजपुरी इंडस्ट्रीज प्रीमियर लीग का विजेता कौन होगा?  

टीम और उनके कप्तान:

भोजपुरी टाइगर्स- मनोज तिवारी

भोजपुरी योद्धाज- रवि किशन

भोजपुरी जवान्स- दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

भोजपुरी सुल्तान्स- पवन सिंह

मैच की टाइमिंग:

20 फरवरी

पहला मैच- भोजपुरी जवान्स बनाम भोजपुरी योद्धाज

दूसरा मैच- भोजपुरी टाइगर्स बनाम भोजपुरी सुल्तान्स

21 फरवरी

तीसरा मैच- भोजपुरी टाइगर्स बनाम भोजपुरी योद्धाज

चौथा मैच- भोजपुरी जवान्स बनाम भोजपुरी सुल्तान्स

22 फरवरी

पांचवां मैच- भोजपुरी टाइगर्स बनाम भोजपुरी जवान्स

छठवां मैच- भोजपुरी योद्धाज बनाम भोजपुरी सुल्तान्स

23 फरवरी

फाइनल मैच

वेन्यू: 

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.