विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोजपुरी की साफ सुथरी फिल्म 'टुनटुन' का ट्रेलर रिलीज, नीलम गिरी की डॉग के साथ दिखी अलग बॉन्डिंग

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sun, 25 Jun 2023 03:46 PM (IST)

Bhojpuri Film Tuntun Trailer Out टुनटुन में दर्शकों को एक नई सोच और एक नई कहानी देखने को मिलेगी जो ...और पढ़ें

Bhojpuri film Tuntun Trailer release Neelam Giri bonding with dog is clearly seen
Bhojpuri film Tuntun Trailer release Neelam Giri bonding with dog is clearly seen

नई दिल्ली, देएनएन। भोजपुरी सिनेमा में आजकल साफ सुथरी फिल्मों का चलन शुरू हो गया है। ऐसी फिल्मों पर जोर दिया जा रहा है जिसे लोग परिवार के साथ बैठकर देख सकें। भोजपुरी भाषा की फिल्में प्रोडक्शन और स्टोरी के मामले में  बॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर दे सके ऐसी स्क्रिप्ट पर जोरों शोरों से काम किया जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार भोजपुरी फिल्म 'टुनटुन' लेकर आ रहे हैं।

रिलीज हुआ टुनटन का ट्रेलर

'टुनटुन' में आपको एक बहुत ही अलग और सुंदर कहानी देखने को मिलने वाली है। काफी दिनों से दर्शक भोजपुरी टुनटुन के  ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। जिसे आज खत्म करते हुए निर्माता रत्नाकर कुमार ने इसका ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर में सभी कलाकारों को बेहद ही खास तरीके से दिखाया गया है। जहां नीलम गिरी के गरीब से अचानक अमीर बनने की कहानी दिखाई देती हैं, तो वहीं संजय पांडेय  पुलिसिया रोल में जच रहे हैं।

डॉग संग दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

पूरे ट्रेलर में छोटे से पपी डॉग को दिखाया गया है जो नीलम गिरी के साथ पूरे समय रहता है। नीलम उसे बहुत प्यार और दुलार करती है। इसमें रीना रानी को नीलाम गिरी की मां के किरदार में दिखाया गया है जो अपनी बेटी को मां के होने का अहसास करती हुई नजर आ रही हैं। ट्रेलर में कॉमेडी, इमोशनल और ड्रामे का भरपूर डोज है। जिससे इसे देखकर दर्शक अपने इमोशन नहीं रोक पाएंगे। 

इस डेट को रिलीज होगी टुनटुन

आपको बता दें कि टुनटुन को  सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन(सीबीएफसी) से  बिना किसी काट छांट के यू सर्टिफिकेट मिला है। वही कुछ समय पहले फिल्म टुनटुन का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। जिस देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया था कि कोई फिल्म का फर्स्ट लुक ऐसा भी रिलीज कर सकता है क्या? जिसमें केवल दो डॉग्स को दिखाया गया था। जिसे देखकर लोगों में जिज्ञासा पैदा हो गई थी कि फिल्म का ऐसा पोस्टर पहले कभी फर्स्ट लुक के तौर पर रिलीज नहीं किया गया है।