भोजपुरी निर्माता गिरफ्तार, अभिनेत्री का भरोसा तोड़ कर किया ये गलत काम
अभिनेत्री ने 28 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मुंबई पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए निर्माता को गिरफ्तार कर लिया।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। मुंबई पुलिस ने एक भोजपुरी फिल्म निर्माता को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उस निर्माता ने एक भोजपुरी अभिनेत्री के कुछ आपतिजनक सीन्स को बिना कैमरे से डिलीट किये वेबसाईट पर डाल दिए।
एक अभिनेत्री ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफ आई आर दर्ज़ करवाई थी। आरोप था कि उपेंद्र कुमार वर्मा नाम के एक निर्माता के साथ उसने बाथरूम का एक सीन शूट किया था और इस दौरान उसके शरीर से कपडा सरक गया। वो सीन कैमरे में गलती से कैप्चर हो गया। बाद में अभिनेत्री ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक से कहा कि वो उस सीन तत्काल प्रभाव से डिलीट कर दें।
यह भी पढ़े: जॉन अब्राहम की मुश्किलें बढ़ी, ‘परमाणु प्रकरण’ दर्ज़ हुई FIR
निर्माता ने अभिनेत्री को पूरी तरह से आश्वस्त किया कि वह ऐसा ही करेंगे लेकिन आरोप है कि बाद में निर्माता ने अभिनेत्री के साथ विश्वासघात करते हुए उस सीन को एक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। यही नहीं उसके बाद उस अभिनेत्री के फोन उठाने भी बंद कर किये।
यह भी पढ़े: तस्वीरें: अदालत का फैसला सुनने सलमान सपरिवार जोधपुर पहुंचे
अभिनेत्री ने 28 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मुंबई पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए निर्माता को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। यही नहीं अभिनेत्री के आपतिजनक सीन भी वेबसाईट से हटा दिए गए हैं।