विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोजपुरी सिनेमा की ये टॉप एक्ट्रेस बनीं कृष्ण भक्त, कभी ​शामिल थी हॉट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Thu, 08 Dec 2022 09:33 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 09:44 AM (IST)

​इन दिनों एक के बाद एक कई एक्ट्रेसेस फिल्म इंडस्ट्री की चका चौंध को छोड़कर प्रभु की भक्ति में लीन ...और पढ़ें

Photo Credit : Priyanka Pandit Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Priyanka Pandit Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका पंडित इनदिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका का एक अलग ही रूप उनके फैंस को देखने को मिल रहा है। ग्लैमरस अवतार और मोह माया छोड़कर प्रियंका अब भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये भक्तिमय अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें और वीडियोज मौजूद हैं।

कृष्ण की भक्ति में त्यागा सांसारिक मोह माया

भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित चकाचौंध भरी दुनिया को त्याग कर खुद को कृष्ण भक्ति में समर्पित कर दिया है। प्रियंका से पहले कई और एक्ट्रेसेस इस राह पर चल चुकी हैं। वहीं अब प्रियंका पंडित भगवान कृष्ण की आराधना करती दिख रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई कृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। उनके इस अवतार को फैंस काफी पसंद तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा है कि भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस इतनी बड़ी कृष्ण भक्त भी हो सकती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka pandit 😇 (@priyanka_pandit_)

माथे पर तिलक और गले में झोला लटकाए दिखीं ​प्रियंका  

प्रियंका पंडित कई तस्वीरों में कलरफुल लहंगा चोली और साड़ी पहने, माथे पर तिलक और गले में झोला लटकाए नजर आ रही हैं। वहीं प्रियंका पंडित के चेहरे पर भक्ति की करने की खुशी और सुकून भी साफ दिखाई दे रहा है। उनका ये भक्तिमय अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों और वीडियो पर कमेंट कर लगातार यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

भगवान के सामने रोती नजर आईं थी प्रियंका

प्रियंका पंडित ने हाल ही में इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो प्रभु जगन्नाथ की मूर्ति के सामने खड़े होकर उन्हें एक टक निहारी और भावुक होती नजर आईं थीं। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू साफ देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 'कभी भगवान के सामने खड़े होकर कुछ कहने के बजाए रोने का मन करे, तो समझो भगवान आपकी सुन रहे हैं।' इस वीडियो को काफी पसंद किया गया।