Move to Jagran APP

Anupama Pathak Passes Away: सुसाइड से ठीक पहले एक्ट्रेस ने किया था ये आखिरी पोस्ट? फैंस से कही थी बात

भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक के सुसाइड करने की खबर सामने आई है। उनके निधन से फैंस और स्टार्स काफी दुखी हैं। अनुपमा ने सुसाइड से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 12:27 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 12:27 PM (IST)
Anupama Pathak Passes Away: सुसाइड से ठीक पहले एक्ट्रेस ने किया था ये आखिरी पोस्ट? फैंस से कही थी बात
Anupama Pathak Passes Away: सुसाइड से ठीक पहले एक्ट्रेस ने किया था ये आखिरी पोस्ट? फैंस से कही थी बात

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के​ बेहद ही मनहूस रहा हैं। इस साल जहां एक ओर कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना कहर बरसाया है। वहीं दूसरी ओर फिल्म इंडस्ट्री ने एक के बाद एक अपने कई कीमती कलाकारों के खो दिया। दिग्गज कलाकार इरफान खान के निधन से शुरू हुआ ये सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं करीब दो महीने पहले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने सभी हो हैरान करके रख दिया। इसके बाद बीते रोज टीवी एक्टर समीर शर्मा की सुसाइड की खबर ने टीवी जगत में हलचल मचा कर रख दी थी। वहीं अब भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक के सुसाइड करने की खबर सामने आई है। उनके निधन से फैंस और स्टार्स काफी दुखी हैं। अनुपमा ने सुसाइड से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। 

loksabha election banner

 

महज 40 साल की उम्र में भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। न्यूज एजेंसी IANS के ट्वीट के मुताबिक उन्होंने मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी है। अनुपमा की बॉडी उनके मुंबई के दहिसर स्थित घर में फंदे पर लटकी पाई गई। अनुपमा मौत से पहले अपने फेसबुक आकउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस को आखिरी बार अलविदा कहा था। अनुपमा ने 2 अगस्त की रात ठीक 12 बजकर 20 मिनट एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, 'बाय—बाय गुड नाइट...'। 

इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने इस पर कमेंट्स भी किए। एक फेसबुक फैन ​ने लिखा, 'मुझे नहीं पता था ये आपका आखिरी गुड बाय होगा।' वहीं दूसरा लिखता है, 'दुनिया से क्यों हार गई बहन नहीं हारना था तुमको लड़ना था।' वहीं कई ने उन्हें श्रद्धांजली दी। 

बता दें के अनुपमा पाठक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने ये कदम उठाने के दो कारण बताए हैं। इस सुसाइड नोट में लिखा, 'मैंने एक दोस्त की रिक्वेस्ट पर मलाड की एक कंपनी में 10 हजार रुपये निवेश किए थे। कंपनी को मेरे पैसे दिसंबर 2019 में वापस करने थे। कंपनी मेरा पैसा वापस करने में आनाकानी कर रही है।'

 अनुपमा ने निधन से पहले आखिरी बार अपने फैंस से फेसबुक लाइव में बहुत सारी बातें शेयर की। उन्होंने कई उन बातों का जिक्र किया जो आम तौर पर लोग किसी के मरने के बाद करते हैं। फिलहाल पुलिस इस केस की छानबीन कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.