भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने नेहा कक्कड़ के गाने 'ख्याल रखा पर' किया डांस, वायरल हुआ वीडियो
अंजना सिंह फिल्म कसम पैदा करनेवाले की 2 में नजर आएंगीl फिल्म में यश कुमार और निधि झा की भी अहम भूमिका होगीl इस फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव कर रहे हैंl इसके अलावा वह दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म निरहुआ द लीडर में भी नजर आएंगी।
नई दिल्ली, जेएनएनl भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह ने गायिका नेहा कक्कड़ के हालिया गाने 'ख्याल रखा कर' पर डांस किया हैl जोकि काफी वायरल हो रहा हैl इंस्टाग्राम पर अंजना ने एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्हें 'ख्याल रखा कर' गाने पर डांस करता हुआ देखा जा सकता हैl उन्होंने ऑरेंज कलर का लहंगा और गहने पहन रखा हैl वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'अपना ख्याल रखा कर' अंजना सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी अभिनेत्री हैं और वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैl इन दिनों वह उत्तर प्रदेश में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग कर रही हैl
अंजना सिंह फिल्म 'कसम पैदा करनेवाले की 2' में नजर आएंगीl इस फिल्म में यश कुमार और निधि झा की भी अहम भूमिका होगीl इस फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव कर रहे हैंl फिल्म में देव सिंह और संजय श्रीवास्तव भी अहम भूमिका निभाएंगेl इसके अलावा वह दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'निरहुआ द लीडर' में भी नजर आएंगी।
अंजना सिंह ने जन्मदिन पर मां के साथ एक फोटो शेयर किया थाl दोनों फोटो में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीl अंजना सिंह ने सलवार सूट पहन रखा थाl अंजना सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस है और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैl उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैl इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालों की संख्या एक मिलियन से ज्यादा हैl हाल ही में उनका वीडियो 'हैलो कौन' यूट्यूब पर 700 मिलियन व्यूज पा चुका हैl इस गाने को रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय ने गाया था।
भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडे और अंजना सिंह हाल ही में 'चुनरी झलका 2' में नजर आए थेl इससे पहले भी दोनों ने कई हिट भोजपुरी फिल्मों में साथ काम किया है। अंजना ने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर भी शेयर किया था, जिसे प्रशंसकों ने हाथों-हाथ लिया था। वीडियो में अंजना अपने लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।