नई दिल्ली, जेएनएन। Akshara Singh Latest Bhojpuri Song Tinkiya: भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में जहां अक्षरा की बैचलर पार्टी की तस्वीर वायरल सामने आई थी। इसी के बाद से ही लोगों ने उनकी शादी को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया था। वहीं, अब खुद अक्षरा ने अपनी शादी राज से पर्दा उठा दिया, वो भी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की काजोल के स्टाइल में। अक्षरा, काजोल की स्टाइल में तौलिए में आकर एक गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।  

अक्षरा सिंह का लेटेस्ट गाना हुआ रिलीज

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की शादी की खबरों के बीच उनका नया गाना 'टिंकिया' रिलीज हो गया है। बता दें कि अक्षरा के बैचलर पार्टी की वायरल हो रही तस्वीर उनके इसे गाने की शूटिंग का था। फिलहाल, अक्षरा शादी नहीं कर रही हैं। 'टिंकिया' गाने में अक्षरा के साथ भोजपुरी यूट्यूबर मनीषा रानी भी नजर आ रही हैं। इस गाने में मनीषा, अक्षरा की सहेली के रोल में दिख रही हैं।

सहेली को शादी के साइड इफेक्ट समझा रही हैं अक्षरा

'टिंकिया' गाने में अक्षरा सिंह अपनी सहेली मनीषा रानी को गाने के जरिए शादी के बाद के साइड इफेक्ट समझा रही हैं। गाने में अक्षरा सिंह अपनी सखी के संग हंसी ठिठोली करते हुए उन्हें शादी ना करने की सलाह देती है और पूछती नजर आ रही है अरे समझी क्या जरा? गाने में अक्षरा कभी अपनी सहेलियों के साथ पूल टॉवेल पलेट तो कभी बाथरोब पहन कर बेड पर मस्ती करती दिख रही हैं। ये गाना रिलीज होते से यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। 'टिंकिया' गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

रैप करती नजर आईं अक्षरा

'टिंकिया' गाने में पहली बार अक्षरा सिंह को रैप करते देखा जा सकता है। इस गाने का संगीत मधुकर आनंद ने दिया है जबकि गीत संतोष पुरी के हैं। डायरेक्शन अलीशा सिंह ने किया है। कोरियोग्राफर भी अलीशा सिंह हैं।

Edited By: Priti Kushwaha