Bhojpuri Cinema: क्या लॉकडाउन में अक्षरा सिंह ने कर ली है शादी, हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर लगाए वीडियो हुआ वायरल
इन फोटोज और वीडियो में अक्षरा सिंह एक सुहागन की तरह तैयार नजर आ रही हैं। अक्षरा ने हाथों में मेहंदी और मांग में सिंदूर लगाया हआ है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Cinema की सुपरस्टार अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अक्षरा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। यही नहीं उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के लगभग सभी सुपरहिट स्टार्स के साथ काम किया है। अक्षरा एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। वहीं सोशल प्लेटफॉर्म पर अक्षरा कई कॉमेडी वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह की कुछ तस्वीरें और वीडियो सुर्खियों में बने हुए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं।
View this post on Instagram
दरअसल, इन फोटोज और वीडियो में अक्षरा सिंह एक सुहागन की तरह तैयार नजर आ रही हैं। अक्षरा ने हाथों में मेहंदी और मांग में सिंदूर लगाया हआ है। वहीं वह लाल रंगी साड़ी के साथ लाल चुनरी ओढ़े दिख रही हैं। तस्वीरों और वीडियो में अक्षरा अपनी मां के साथ कोई खास पूजा करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस ने कयास लगाना शुरू का दिया कि क्या अक्षरा ने शादी कर ली है। तो कोई कह रहा है कि मांग में सिंदूर तो सिर्फ सुहागन लगाती हैं, फिर आपने क्यों लगाया है?
यह भी देखें: Sushant Singh के हाउस हेल्प का खुलासा, कमरा खुलते ही सबसे पहले ये शख्स गया था अंदर
Maa 😘 Inki 1% bhi nahi main 🤗 Coming soon with @nilimasingh1506
बता दें कि ये अक्षरा ने शादी नहीं की है बल्कि उनका ये गेटअप उनके गाने का है। इस गाने का नाम है 'तीज के बरतिया'। अक्षरा ने कोई शादी नहीं की है।
आपको बता दें कि हाल ही अक्षरा ने एक इंटरव्यू में खुद को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही उन्हें एक वक्त भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी परेशान किया गया था। यही नहीं उन्हें काम मिलना भी बंद हो गय था। वहीं उन्हें फिल्मों से भी निकाला जाने लगा था। इंडस्ट्री के कुछ लोगों को छोड़कर बाकी सब उनके खिलाफ थे।
Photo Credit : Akshara Singh Instagram