Move to Jagran APP

'निरहुआ' को छोड़ उनके छोटे भाई प्रवेश लाल यादव के साथ रोमांस करती दिखीं आम्रपाली दुबे! वीडियो देख फैंस ने कहा, 'भाई ये आपकी भाभी...'

आम्रपाली फैंन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। पर्दे पर आम्रपाली की जोड़ी सबसे ज्यादा भोजपुरी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ पसंद की जाती है। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 02:45 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 03:06 PM (IST)
'निरहुआ' को छोड़ उनके छोटे भाई प्रवेश लाल यादव के साथ रोमांस करती दिखीं आम्रपाली दुबे! वीडियो देख फैंस ने कहा, 'भाई ये आपकी भाभी...'
Photo Credit : Aamrapali Dubey Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Actress Aamrapali Dubey Video: भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने अबतक के करियर में कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। आम्रपाली फैंन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। पर्दे पर आम्रपाली की जोड़ी सबसे ज्यादा भोजपुरी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ पसंद की जाती है। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं फिल्मों के अलावा दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेकिन इसी बीच अब आम्रपाली का एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में वह निरहुआ के साथ नहीं बल्कि उनके छोटे भाई के साथ रोमांस करती दिख रही हैं। यकीन नहीं तो खुद देखें वीडियो...

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by Pravesh Lal 😎 (@pravesh_lal)

आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो को आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आम्रपाली के साथ निरहुआ यानी दिनेश लाला यादव के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों एक गाने पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं। पहले प्रवेश नजर आते हैं फिर बाद में आम्रपाली आती हैं और उनके गले लग जाती हैं। इस दौरान दोनों काफी रोमांटिक होते दिख रहे हैं।

इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई ये आपकी भाभी।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'भाभी हैं ये आपकी छुओ मत।' वहीं कई फैंस ने दोनों की जोड़ी को सुपरहिट बताया।

View this post on Instagram

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

आपको बता दें कि हाल ही में आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह प्रवेश लाल यादव की दुल्हनियां बनीं दिखाई दे रहीं थीं शादी का वीडियो देखकर फैंस परेशान हो गए थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आम्रपाली दुबे स्टेज पर दुल्हन की तरह सजी-धजी बैठी हैं। उन्होंने पीले रंग का खूबसूरत सा शादी का जोड़ा पहना हुआ है। वहीं दुल्हन के इस लिबाज में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। प्रवेश ने भी पीले रंग की ही शेरवानी पहनी हुई है। वहीं आम्रपाली दुबे के बगल में बैठै दूल्हे के रुप में प्रवेश लाला यादव को देख फैंस हैरान हैं। लेकिन ये उनकी आने वाली फिल्म 'साजन' का प्रमोशनल वीडियो था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.