Move to Jagran APP

'गुंडा' फेम एक्टर विनोद यादव की पत्नी को KISS करते रोमेंटिक फोटोज हुईं वायरल

आपको बता दें कि  विनोद यादव सितंबर महीने से पांच और भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग करने जा रहे हैं। इसके अलावा एक बॉलीवुड फिल्म और वेब सीरीज करने जा रहे हैं। बहुत जल्द ही अभिनेता द्वारा उनके चाहने वालों के लिए एक सरप्राइज भी दिया जाएगा।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 10:28 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 10:28 PM (IST)
'गुंडा' फेम एक्टर विनोद यादव की पत्नी को KISS करते रोमेंटिक फोटोज हुईं वायरल
Photo Credit : Vinod Yadav Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी इंडस्ट्री के राइजिंग स्टार विनोद यादव को भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की आगामी फिल्म में नजर आने वाले हैं। वे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स जैसी बड़ी कंपनी से फिल्म मिलने का शुक्रियादा करने के लिए राजस्थान के जयपुर में स्थित भगवान खाटू श्याम जी के दरबार में गए हुए हैं। वे पिछले कई वर्षों से भगवान खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए प्रत्येक साल में एक बार जाते हैं। वे जयपुर में अपने परिवार और ऑफ़िस स्टाफ के साथ यह आये हैं।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर सामने आई विनोद यादव की फोटोज में उन्हें पत्नी के साथ रोमांटिक देखा जा सकता है। वहीं उनकी पत्नी भी उन पर खूब सारा प्यार लुटा रही हैं। दोनों का एक बेटा भी है, मगर के बीच आज भी न्यू कपल के जैसी ही केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। विनोद यादव ने इंडस्ट्री में गुंडा फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इसके बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देख। इन्होंने हाल ही में निर्देशक इकबाल बक्श के साथ एक्शन और रोमांस से भरपूर फ़िल्म कर्मपुत्र कंप्लीट की है। जिसमें आपको विनोद का एक अलग और हटके अंदाज देखने को मिलेगा, वही अभिनेता ने निर्देशक आनंद डी गहतराज के साथ देशभक्ति का जज्बा जगा देने वाली फिल्म बल और बलिदान भी समाप्त कर ली है।

इन दोनों ही फिल्मों के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने बहुत ही अच्छे दामों पर खरीद लिए हैं। इसके ही निर्माता रत्नाकर कुमार ने इनके काम की तारीफ भी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विनोद यादव को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के बैनर तले बन रही एक बेहतरीन फिल्म भी मिल गई है। जिसकी पुष्टि जल्द ही अन्य अभिनेता और अभिनेत्रियों के चयन के बाद किया जाएगा। आपको बता दें कि  विनोद यादव सितंबर महीने से पांच और भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग करने जा रहे हैं। इसके अलावा एक बॉलीवुड फिल्म और वेब सीरीज करने जा रहे हैं। बहुत जल्द ही अभिनेता द्वारा उनके चाहने वालों के लिए एक सरप्राइज भी दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.