विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रंग दे बसंती' के सेट पर खेसारी लाल यादव ने मनाई अपनी मैरेज एनिवर्सरी, सबके सामने पत्नी को पहनाई रिंग

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 14 Jun 2023 05:53 PM (IST)

खेसारी लाल यादव की मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के दौरान फिल्म रंग दे बसंती की पूरी टीम भी मौजूद थी। फिल्म ...और पढ़ें

Photo Credit: khesari Lal Yadav Instagram Photo Screenshot
Photo Credit: khesari Lal Yadav Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हिट मशीन के नाम से फेमस सुपरस्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। खेसारी ने अपने अब तक के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी लाल आज इंडस्ट्री के हाई पेड एक्टर्स में से एक हैं।

प्रोफेशनल लाइफ के साथ खेसारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं। खेसारी लाल चाहे जितना भी काम में बिजी क्यों न हो वह अपनी फैमिली के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। ऐसे में खेसरी शूटिंग के बीच सेट पर ही अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'रंग दे बसंती' से सेट पर खेसारी ने मनाई अपनी शादी का सालगिरह

खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी अपने वाली फिल्म 'रंग दे बसंती' की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में एक्टर ने काम और परिवार के बीच जिस तरह से बैलेंस बनाया वो वाकई में काबिले तारीफ था। खेसारी लाल यादव ने आज यानी 14 जून को 'रंग दे बसंती' के सेट पर अपनी मैरिज एनिवर्सरी बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट की। इस दौरान खेसारी ने अपनी रियल लाइफ पार्टनर यानी अपनी पत्नी को रिंग पहनाया और केक काटकर एक दूसरे को खिलाय। खेसारी लाल की लाइफ के इस खूबसूरत पल में उनकी बेटी कृति और बेटे भी उनके साथ थे।

View this post on Instagram

A post shared by Ranjan Sinha (@ranjan_sinha_pro)

फिल्म की पूरी टीम ने दी जमकर बधाई

खेसारी लाल यादव की मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के दौरान फिल्म 'रंग दे बसंती' की पूरी टीम भी मौजूद थी। फिल्म की पूरी कास्ट एंड क्रु ने खेसारी और उनकी धर्मपत्नी को इस खास मौके पर ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दी। खेसारी लाल यादव के एनिवर्सरी पर सेलिब्रेशन का आयोजन फिल्म के प्रोड्यूसर रौशन सिंह और को प्रोड्यूसर शर्मिला आर सिंह ने किया था। मौके पर निर्देशक प्रेमांशु सिंह के साथ फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रही।